सतलुज दरिया के आसपास के एरिया में पुलिस का सर्च आपरेशन, 30 हजार लीटर लाहन बरामद

लुधियाना के कई क्षेत्राें में तस्करी जाेराें से चल रही हैं। काेराेना के खतरे काे लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हाेने के बावजूद अवैध शराब की बिक्री जोरों से चल रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 09:47 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 09:47 AM (IST)
सतलुज दरिया के आसपास के एरिया में पुलिस का सर्च आपरेशन, 30 हजार लीटर लाहन बरामद
सतलुज दरिया के आसपास के एरिया में पुलिस का सर्च आपरेशन, 30 हजार लीटर लाहन बरामद

लुधियाना, जेएनएन। एंटी स्मगलिंग सेल ने कमिश्नरेट के अधीन आते अलग-अलग एरिया में सर्च कर लाहन बरामद की। इसे नष्ट कर भट्टी को जब्त किया गया। सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि सतलुज दरिया के आसपास के एरिया रजापुर, भोलेवाल और जदीद में सर्च आप्रेशन चलाया था।

अलग-अलग जगहों से 30 हजार लीटर लाहन, एक ड्रम, तीन तिरपाल व एक पतीला बरामद किया है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग अलग थानों में मामले दर्ज किए गए।

इससे पहले भी एंटी समग्लिंग सेल ने रविवार को सतलुज दरिया के पार टापू पर चल रहे शराब के अड्डे को नष्ट कर दिया था। यहां आधा दर्जन के करीब भट्ठियां और दो लाख लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया था। जिन जगहों से सेल ने अवैध शराब और लाहन बरामद की है, वहां थानों की पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी। सरकारी आदेश आए तो पुलिस विभाग ने एंटी समग्लिंग सेल का गठन किया। दरिया पार जाने के लिए बोट का भी इंतजाम किया गया।

पांच जुआरी गिरफ्तार, 1.85 लाख बरामद
पुलिस ने घर की छत पर जुआ खेल रहे पांच लोगों से 1.85 लाख बरामद कर थाना डिवीजन नंबर छह में केस दर्ज किया। एएसआइ गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ प्रताप चौक में गश्त पर थे। इसी दौरान फिरोजपुर के हाउसिंग बोर्ड वासी रविइंद्र सिंह, आदर्श कॉलोनी फिरोजपुर रोड वासी संजय कुमार, सेखा बाजार जालंधर वासी गुरप्रीत सिंह, हरबंस नगर जालंधर वासी अजय वर्मा और धोना वाला नजदीक माता देवी मंदिर फिरोजपुर वासी गोपाल को गिरफ्तार किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी