आत्महत्या को मजबूर करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति दोस्त और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 08:29 PM (IST)
आत्महत्या को मजबूर करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
आत्महत्या को मजबूर करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

संसू, दोराहा : विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति बंसल त्यागी, दोस्त सुमन और फैक्ट्री मालिक सोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। मृतका की मां राज कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी गांव पदी ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। उसकी एक बेटी 20 वर्षीय केजिया पैक्ड पानी तैयार करने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। इसी फैक्ट्री में बंसल त्यागी निवासी गांव डबल थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर यूपी काम करता था। उसकी बेटी और बंसल त्यागी में प्रेम संबंध बन गए जिस पर उसकी लड़की केजिया ने फरवरी, 2021 में परिवार की मर्जी के खिलाफ बांसल त्यागी के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वे पति के साथ फैक्ट्री में रहने लगी। कुछ समय के बाद बेटी व दामाद हमारे घर आने जाने लग गए और हम लोग भी उनके पास जाकर उनकी खबर सार लेने लग गए। राज कौर ने बताया कि उसकी बेटी बताती थी कि बंसल त्यागी और फैक्ट्री का मालिक सोनू वह उसका दोस्त सुमन उर्फ गोलू उसके चाल चलन पर शक करते हैं, जिस करके वह परेशान करता है। जिस पर उनको दो-तीन महीने पहले समझाया था, परंतु उसके बावजूद भी यह लोग मेरी बेटी को परेशान करने से नहीं हटे। बेटी गर्भवती थी। चार जनवरी को मुझे फैक्ट्री के मालिक सोनू ने मोबाइल फोन द्वारा बताया कि सुमन उर्फ गोलू व केजिया स्कूटी पर सवार होकर पुल नहर नजदीक गुरुद्वारा बाबा शहीद अजनोद तीन जनवरी को गए थे, जहां केजिया ने शाम सात से आठ बजे के बीच नहर में छलांग लगा दी और उसका शव अब तक नहीं मिला है। इसके बाद वे परिवार सहित पुल नहर बाबा शहीद अजनोद पहुंचे। हमारे साथ दामाद बंसल त्यागी और उसका दोस्त व फैक्ट्री मालिक नहीं गए। 12 जनवरी को शिमलापुरी नहर में शव मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल लुधियाना के मोर्चरी में रखवाया और शव की शिनाख्त की। मां ने पुलिस को बताया की बेटी ने पति व फैक्ट्री मालिक और उसके दोस्त से परेशान होकर आत्महत्या की है।

chat bot
आपका साथी