दुकानों पर भीड़ इ‍कट्ठा कर बेच रहे थे राशन व दूध, दो के खिलाफ केस दर्ज

प्रशासन व पुलिस की तरफ से मना करने के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस बिना वजह घर से बाहर घूमने वाले व ि‍बिना परमिशन सामान बेचने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

By SatpaulEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 05:53 PM (IST)
दुकानों पर भीड़ इ‍कट्ठा कर बेच रहे थे राशन व दूध, दो के खिलाफ केस दर्ज
दुकानों पर भीड़ इ‍कट्ठा कर बेच रहे थे राशन व दूध, दो के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना, जेएनएन। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संकेत है कि दुकानदार पास बनवा कर खाने-पीने का सामान लोगों के घरों में तो पहुंचा सकते हैं। मगर दुकानें खोल कर भीड़ का इकट्ठा करना मना है। उसके बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है।

थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने ग्यासपुरा के हरगोबिंद नगर इलाके में करियाना की दुकान खोल कर बैठे व्यक्ति काे गिरफ्तार कर लिया। हवलदार जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। चेक करने पर वह कोई सरकारी मंजूरी पेश न कर सका।

उधर, ताजपुर रोड के जगदीश पुरा इलाके में सड़क पर बैठ दूध बेचने वाले व्यक्ति को थाना डिवीजन नबंर 7 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जगदीश पुरा की गली नंबर 3 निवासी जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर के बाहर बैठा दूध बेच रहा है। उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा है। ऐसा करके उनके जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन किया है।

सड़कों पर बेवजह घूमते सात गिरफ्तार

कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। पुलिस ने वीरवार को 7 लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किए। थाना शिमलापुरी पुलिस ने गिल नहर के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा स्कूटर पर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सुभाष नगर की गली नंबर 6 निवासी विनोद कुमार, न्यू सुभाष नगर निवासी राहुल तथा शिमला पुरी के प्रीत नगर निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई।

थाना शिमला पुरी पुलिस ने ही गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके में घूम रहे उसी इलाके की गली नंबर 14 निवासी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना डाबा पुलिस ने जैन दा ठेका इलाके में बेवजह घूम रहे महां सिंह नगर की गली नंबर 4 निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना पीएयू पुलिस ने गांव मलकपुर इलाके में घूम रहे उसी गांव के निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

थाना डिवीजन नबंर 5 पुलिस ने फिरोजपुर रोड के गुरुद्वारा नानकसर इलाके के सामने की गई नाकाबंदी के दौरान कार में नाहक ही घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई हरजाप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जमालपुर के अर्बन इस्टेट निवासी अक्षित खोसला के रूप में हुई। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी