दशहरा मेले में लोगों की जेब काटने वाले दो गिरफ्तार

थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने दशहरा मेले में लोगों की जेब काटने वाले दो आरोपितों को थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव भंिट्टयां निवासी हरदीप सिंह और बिल्ला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का पर्स और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:15 AM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:15 AM (IST)
दशहरा मेले में लोगों की जेब काटने वाले दो गिरफ्तार
दशहरा मेले में लोगों की जेब काटने वाले दो गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने दशहरा मेले में लोगों की जेब काटने वाले दो आरोपितों को थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव भंिट्टयां निवासी हरदीप सिंह और बिल्ला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का पर्स और मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर चार में तैनात स्वर्ण सिंह के मुताबिक दोनों आरोपित मेलों में जाकर लोगों की जेब काटते हैं और उसके बाद फरार हो जाते थे। चोरी करने के बाद आरोपित उन पैसों से नशा खरीदते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का पर्स व मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

खुड्ड मोहल्ला में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : खुड्ड मोहल्ला इलाके में जुआ खेलते थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 16,400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान मनीष दुआ, बंटी और मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर तीन में तैनात प्यारा सिंह के मुताबिक सभी आरोपित गली में जुआ खेल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर छापामारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसी प्रकार, थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने दड़ा संट्टा लगाने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपित की पहचान इस्लामगंज निवासी पारस नारंग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 1050 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी