लुधियाना में बसे बिहार के लोगों ने बुलंद की आवाज, कहा-नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

लुधियाना को कर्मभूमि बनाने वाले बिहार के लोगों ने आज यहां अपना आशियाना भी बना लिया है, लेकिन वे स्थानीय प्रशासन से नाराज हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:15 AM (IST)
लुधियाना में बसे बिहार के लोगों ने बुलंद की आवाज, कहा-नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
लुधियाना में बसे बिहार के लोगों ने बुलंद की आवाज, कहा-नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

लुधियाना, डीएल डॉन।  लुधियाना को कर्मभूमि बनाने वाले बिहार के लोगों ने आज यहां अपना आशियाना भी बना लिया है, लेकिन वे स्थानीय प्रशासन से नाराज हैं। सोमवार को दैनिक जागरण ने कार्यालय में बिहार के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के गेट-टूगेदर रखा, जिसमें उन्होंने अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि लोगों को समान नागरिकता का अधिकार मिलना चाहिए। महानगर के विभिन्न कॉलोनियों में बसे बिहार के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में सरकार और नगर निगम अधिकारी इन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। लोगों ने दैनिक जागरण कार्यालय में व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मांग की कि सबसे पहले बिहार से यहां आकर बसने वाले लोगों का वोटर कार्ड बने, जाति प्रमाण-पत्र जारी हो। जिन कॉलोनियों में सीवरेज, सफाई, पेयजल, सड़क खराब होने की समस्या है उसका हल हो। कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो।

उन्होंने कहा कि हमलोग पंजाब के मूल निवासी हो चुके हैं और पंजाब की अर्थव्यवस्था में भागी बन चुके हैं। काफी लोग अपना व्यापार कर रहे हैं जो सरकार को टैक्स भी अदा कर रहे हैं ऐसे में बिहार के लोगों को मानवता का समान अधिकार मिले। बिहार के लोगों के बच्चे पंजाब की सभ्यता-संस्कृति, बोली भाषा से जुड़ चुके हैं। बिहार के जनप्रतिनिधियों में अशोक झा, मलकीत आलम, भोला झा, गंगा ठाकुर, कन्हैया कुमार झा, नित्यानंद गुड्डू, मुकेश कुमार, गायक मुकेश, विजय ¨सह, धीरज यादव, जो¨गदर यादव, मुकेश ठाकुर, मुंशीलाल, राम इकबाल, अंकुर अग्रवाल, हनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बिहार के लोगों से निस्वार्थ सेवा की अपील

दैनिक जागरण कार्यालय में विचार देने के बाद सभी प्रतिनिधियों ने बिहार के उन लोगों से अपील की है कि जो लुधियाना में संपन्नता हासिल कर आगे बढ़ रहे हैं वे लोग समाज के उत्थान में आगे आएं। वक्ताओं ने कहा कि जो लोग समाज को आगे लाने वाली टीम में आएंगे, वे निस्वार्थ सेवा देने का हौसला लेकर टीम में शामिल हों। इसके साथ ही जो टीम मेंबर बनेंगे वे राजनीतिक से दूर होकर बिहार समाज की बात कर समाज को विकसित करें। जल्द होगी संपूर्ण बिहार संगठनों की एक मीटिंग बिहार के लोगों का उत्थान हो इसके लिए सभी छोटे-बड़े संगठनों को मिलाकर एक मंच बनेगा, जिसके माध्यम से सभी प्रतिनिधि समाज सेवा में जुटेंगे। पूर्वाचल भवन निर्माण, गरीब परिवार की बेटियों की शादी के साथ अन्य समस्याओं पर काम होगा, जिससे समाज आगे बढ़े।

एकता के लिए बड़ी मीटिंग 24 को

एकता के लिए एक बड़ी मीटिंग 24 फरवरी को होगी, जिसमें बिहार के सभी प्रतिनिधि बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इसके लिए समय और स्थान जल्द तय हो जाएगा। पांच सदस्यीय टीम इस योजना पर वर्क कर रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी