घुंगराली राजपूतां में गिराई मस्जिद, दो पर केस

गांव घुंगराली राजपूतां में एक पुरानी मस्जिद को गिरा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 05:11 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 05:11 AM (IST)
घुंगराली राजपूतां में गिराई मस्जिद, दो पर केस
घुंगराली राजपूतां में गिराई मस्जिद, दो पर केस

जागरण संवाददाता, खन्ना : गांव घुंगराली राजपूतां में एक पुरानी मस्जिद को गिरा दिया गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजाब वक्फ बोर्ड के एस्टेट अफसर मोहम्मद अली ने बताया कि गांव में बोर्ड की जमीन पर एक मस्जिद बनी थी। गांव के लोगों से उन्हें पता चला कि गांव के ही दो लोग मस्जिद को गिरा रहे हैं। सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे तो आरोपित मस्जिद को गिरा रहे थे। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।

नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान ने पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुनैद रजा खान को उसी स्थान पर नई मस्जिद बनाने का आदेश दिया है। घोषणा की गई कि तीन नवंबर से मस्जिद का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस दौरान बकायदा नमाज भी अदा की गई।

chat bot
आपका साथी