बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत से लुधियाना में भाजपाइयों ने मनाई खुशी

भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने घंटाघर चौक पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की खुशी में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटे और भंगड़ा डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण पूरे देश के लोग उनके साथ है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 09:01 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 09:01 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत से लुधियाना में भाजपाइयों ने मनाई खुशी
भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि अब पंजाब में भी भाजपा का राज होगा।

लुधियाना, जेएनएन। बिहार में भाजपा ने चौथी बार सत्ता हासिल कर ली है। मोदी सरकार की नीतियों को देखकर बिहार के लोगों ने भाजपा को पूरा सहयोग दिया और कांग्रेस का सफाया किया। उक्त बातें भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कही। विक्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण पूरे देश में लोग उनके साथ है। चौथी बार बिहार में कामयाबी हासिल करने के बाद अब पंजाब में भी भाजपा का ही राज होगा और कांग्रेस का सफाया होगा।

सिद्धू ने कहा कि जो पार्टियां अपने खानदान को प्रमोट करने में लगी है, उनका सफाया हो जाएगा। क्योंकि मोदी सरकार सिर्फ लोगों के हक की पार्टी है जो जनता के हक में खड़ी है। पंजाब में अब वक्त आ गया है मोदी सरकार की नीतियों को उजागर करने का और लोगों को विश्वास दिलाने का। क्योंकि पंजाब के लोग उन पार्टियों से तंग आ चुके हैं जो अपने ही रिश्तेदारों को प्रमोट करने में लगे हुए हैं और पंजाब का बेड़ा गर्क कर रहे हैं। इस अवसर पर सिद्धू ने घंटाघर चौक पर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटे और भंगड़ा डाला।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अब खुशहाली होगी और भाजपा की सरकार होगी, क्योंकि पिछले सालों में अकाली दल और कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को खूब लूटा है। कांग्रेस ने कोई भी पंजाब के हक के लिए काम नहीं किया। दोनों पार्टियों ने दोनों हाथों से ही पंजाब को लूट लिया है। केवल एक भाजपा सरकार ऐसी है जो किसानों, सिखों और हिंदुओं के हित की सरकार है।

बिहार में जीत अयोध्या में मनेगी दीवाली

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से जीत के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में अपूरणीय दीवाली मनाने का फैसला लिया है। अयोध्या में भारी तैयारियों के साथ दीपों की कतारें लगाई जाएगी, जिसकी व्यवस्था पहले से की गई है। इन दिनों सभी तैयारी पूरी हो गई है और दीये जलाने की प्रथा में स्वार विश्व रिकार्ड कायम होने वाला है। 

chat bot
आपका साथी