आज अच्छा मित्र मिलना बहुत कठिन: नरेश सोनी

श्री राम शरणम में रविवार सुबह की सभा में नरेश सोनी ने परमपिता श्री राम से साधकों के लिए आशीर्वाद मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:11 AM (IST)
आज अच्छा मित्र मिलना बहुत कठिन: नरेश सोनी
आज अच्छा मित्र मिलना बहुत कठिन: नरेश सोनी

संसू, लुधियाना : श्री राम शरणम किचलू नगर में रविवार सुबह की सभा में नरेश सोनी (भाई साहिब) ने परमपिता श्री राम एवं पूजनीय गुरुजनों से साधकों के लिए आशीर्वाद मांगा और पूर्णिमा की बधाई दी।

नरेश सोनी ने कहा कि हमें सदैव राम नाम का ही सहारा लेना है। श्री राम भक्तों के कारज स्वयं संवारते हैं। राम नाम का सिमरन सब तीर्थो के स्नान से उत्तम है। यह सब पाप ताप की धूल को धो कर दूर कर देता है। कितना भी अंधकार क्यों न हो, राम नाम का जाप सब अंधकार को दूर कर देता है। इस से सब संकटों का नाश हो जाता है। एक राम नाम के जाप से मनुष्य के जन्मों जन्मों के बुरे संस्कार नष्ट हो जाते हैं।

उन्होंने ने कहा कि आज के समय में अच्छा मित्र मिलना बहुत कठिन है। मित्र शब्द बड़ा सुकून देने वाला है। मित्र को बड़ा सोच समझ के बनाना चाहिए। मित्रता श्री कृष्ण और सुदामा जी जैसी निष्काम होनी चाहिए। अच्छा बनने के लिए अच्छे से प्रीति करनी पड़ती है। बिना मित्र जीवन में सफलता नही मिल सकती। मनुष्य को सदा गुणवान व्यक्ति से मित्रता रखनी चाहिए। मित्र ही हमारे दोषों को दूर कर सकता है।

मित्रता में स्वार्थ नहीं होना चाहिए। स्वार्थी मित्र केवल सुख में साथ देते हैं और कष्ट में दूरी कर लेते हैं। कठिन समय पर मित्र सहयोग देता है व सहारा बनता है। इसलिए बड़ी ही सजगता से मित्र बनाना चाहिए। श्री राम कृपा से ही अच्छे मित्र मिलते हैं। 13 को पूरा दिन होगा जप और यज्ञ

भाई साहिब ने सूचित किया कि 13 फरवरी वीरवार को सक्रांति के पर्व पर सुबह का विशेष सत्संग 8 से 9:15 बजे तक का होगा। इसके उपरांत सारा दिन जप, यज्ञ चलेगा जिसकी पूर्णाहुति शाम 7 से 8 बजे तक प्रार्थना सभा में होगी।

chat bot
आपका साथी