लुधियाना में मकान मालिक ने किरायेदार को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Murder in Ludhiana लुधियाना के ग्यासपुरा के गगन नगर इलाके में मालिक ने किरायेदार की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह कमरे से उसका शव बरामद हुआ लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:50 AM (IST)
लुधियाना में मकान मालिक ने किरायेदार को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Murder in Ludhiana लुधियाना के ग्यासपुरा में हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

लुधियाना, जेएनएन। Murder in Ludhiana लुधियाना के ग्यासपुरा के गगन नगर इलाके में एक हजार रुपये चोरी का आरोप लगा मकान मालिक ने किराएदार को पीट कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह कमरे से उसका शव बरामद हुआ, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान गगन नगर निवासी विजय मौर्या के रूप में हुई।

एसएचओ मेहमा सिंह ने बताया कि विजय के चाचा राम नाथ ने शिकायत दी कि वे उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर स्थित गांव जलालपुर सेहरा के रहने वाले हैं। विजय यहां मजदूरी करता था। उसकी पत्नी व दो बच्चे गांव में रहते हैं। वो पिछले छह माह से गब्बर सिंह के मकान में किराये पर रहता था। वीरवार रात गब्बर और विजय के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ।

गब्बर ने उस पर एक हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। उस समय दोनों ने शराब पी रखी थी। मामला बढ़ गया तो गब्बर ने उसको डंडे से बुरी तरह पीट डाला। वो उसे बेहोशी की हालत में कमरे में छोड़ कर चला गया। शुक्रवार सुबह विजय नहीं उठा, तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। जब उन लोगों ने कमरा खोल कर देखा तो अंदर विजय का शव पड़ा हुआ था।

राम नाथ ने आरोप लगाया है कि गब्बर के पीटने से विजय की मौत हुई है। वह पहले भी विजय से मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी