लुधियाना में निगम ने रात में ही बनवा दी घंटाघर की आधी सड़क, मेयर बलकार संधू ने खुद शुरू करवाया काम

लुधियाना के घंटाघर में पांच महीने से तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया। नगर निगम ने रात को ही एक साइड की सड़क तैयार कर दी। मेयर बलकार सिंह संधू देर रात खुद घंटाघर चौक पहुंचे और वहां सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 12:39 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 02:44 PM (IST)
लुधियाना में निगम ने रात में ही बनवा दी घंटाघर की आधी सड़क, मेयर बलकार संधू ने खुद शुरू करवाया काम
लुधियाना में नगर निगम ने रात को बनाई घंटाघर की आधी रोड।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में घंटाघर में पांच महीने से तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया। एक सप्ताह पहले की गई बैठक में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, मेयर बलकार सिंह संधू व निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल से फटकार मिलने के बाद भी जब बीएंडआर ब्रांच के अफसरों ने घंटाघर रोड नहीं बनाई तो बुधवार को मेयर ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। अफसरों ने मेयर को भराेसा दिलाया कि सड़क वीरवार सुबह तक बनकर तैयार हो जाएगी। मेयर बलकार सिंह संधू देर रात खुद घंटाघर चौक पहुंचे और वहां सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया। अफसरों ने सड़क का एक हिस्सा तैयार करवाया लेकिन दूसरा हिस्सा तैयार नहीं करवा पाए। अफसरों की मानें तो सड़क का दूसरा हिस्सा वीरवार रात को तैयार किया जाएगा। 

घंटाघर रोड शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक है। इसलिए सड़क रोककर निर्माण कार्य करवाना अफसरों के लिए आसान नहीं है। अफसरों का कहना है ट्रैफिक की समस्या न हो इसके लिए यह सड़क रात में बनाने का फैसला किया। अफसरों का कहना है कि रात को भी सड़क पर वाहन चल रहे थे इसलिए एक तरफ ही सड़क तैयार की गई जबकि दूसरी तरफ से ट्रैफिक निकाला गया। वीरवार रात को दूसरा हिस्सा भी तैयार कर लिया जाएगा। मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि शहर की सड़कों पर 90 फीसद से ज्यादा पैचवर्क हो गया है। इस सप्ताह शहर में बड़े स्तर पर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये के वर्क आर्डर जारी किए गए हैं। जिन पर इस महीने में काम होना है।

यह भी पढ़ें-  Accident in Ludhiana : लुधियाना के जगराओं में एक्टिवा व स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, रेलवे पुल पर हुआ हादसा

यह भी पढ़ें-  आप ने लुधियाना में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की निंदा की, ग्रेवाल बोले- लोगों की वास्तविक जरूरतों को किया जा रहा नजरअंदाज

chat bot
आपका साथी