Ludhiana Today 29th October 2021 : मिस्टर एंड मिसेज पंजाब कार्यक्रम सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है लुधियाना में आज

लुधियाना में आउरा जिम में नयन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मिस्टर एंड मिसेज पंजाब कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से होगा। विजेताओंं को आकर्षक पुरुस्कारों से नवाजा जाएगा। वहीं शहर के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जीएनआईएमटी में फ्रेशर पार्टी गुज्जरखान कैंपस में सुबह 11.00 बजे होगी

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 08:34 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 08:34 AM (IST)
Ludhiana Today 29th October 2021 : मिस्टर एंड मिसेज पंजाब कार्यक्रम सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है लुधियाना में आज
लुधियाना में नयन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आज मिस्टर एंड मिसेज पंजाब कार्यक्रम करवाया जा रहा है।(फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 29 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

मिस्टर एंड मिसेज पंजाब

आउरा जिम में नयन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मिस्टर एंड मिसेज पंजाब कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से होगा। विजेताओंं को आकर्षक पुरुस्कारों से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़ें-  सीएम चन्नी बोले- ट्रांसपोर्ट माफिया की तरह केबल माफिया भी खत्म करेंगे, राहुल गांधी से मुलाकात पर साधी चुप्पी

शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की रहेगी धूम

शुक्रवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जीएनआईएमटी में फ्रेशर पार्टी गुज्जरखान कैंपस में सुबह 11.00 बजे होगी, जहां नए स्टू़डेंट्स के सम्मान में कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्टूडेंट्स खूब धमाल मचाएंगे। पीसीटीई में कार्यक्रम कोशिश-2021 कैंपस में सुबह 9.00 बजे से होगा। यह कार्यक्रम पूरा सप्ताह चलेगा और अलग-अलग इवेंट होंगे। पीएयू का आनलाइन क्राफ्ट मेला सुबह 10.00 बजे से होगा। आर्या माडल स्कूल के कांफ्रेंस हाल में वर्कशाप सुबह 9.00 बजे सेहोगी।

धार्मिक कार्यक्रम

जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम जारी है। एसएस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे होगी। इसमें जैन समाज के मुनि प्रवचन देंगे।

यह भी पढ़ें- ई-बाइक्स बाजार में Yamaha के साथ उतरेगा हीरो मोटर्स, नवंबर तक पहले मॉडल का उत्पादन शुरू करने की उम्मीद

विरोध प्रदर्शन

त्रिपुरा में बीते 6 दिनों से मस्जिदों में आगजनी के विरोध में 29 अक्टूबर को लुधियाना में जुम्मे की नमाज के बाद दोपहर 1:30 बजे विरोध प्रदर्शन होगा। जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में त्रिपुरा सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर पुतला जलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  हरियाणा में 3 महिलाओं की माैत के बाद मानसा में पसरा मातम, किसानाें के धरने से लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

chat bot
आपका साथी