मानसून की दस्तक, दो माह में भी बुड्ढा दरिया की सफाई नहीं; पानी हो सकता है ओवर फ्लो Ludhiana News

मानसून शहर में दस्तक दे चुका है। नगर निगम अभी तक बुड्ढा दरिया की सफाई पूरी नहीं करवा सका। इसका खामियाजा दरिया के आसपास के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 10:52 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 04:21 PM (IST)
मानसून की दस्तक, दो माह में भी बुड्ढा दरिया की सफाई नहीं; पानी हो सकता है ओवर फ्लो Ludhiana News
मानसून की दस्तक, दो माह में भी बुड्ढा दरिया की सफाई नहीं; पानी हो सकता है ओवर फ्लो Ludhiana News

जेएनएन लुधियाना। मानसून शहर में दस्तक दे चुका है। नगर निगम अभी तक बुड्ढा दरिया की सफाई पूरी नहीं करवा सका। निगम की इस लेट लतीफी का खामियाजा सीधे तौर पर दरिया के आसपास के इलाके के लोगों को भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि सफाई न होने की वजह से कूड़ा पुलियों पर फंस जाता है और उसके बाद बरसात के समय यह कूड़ा पानी का फ्लो रोक देता है। इसकी वजह से पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के इलाकों में घुस जाता है। बुड्ढा दरिया का गंदा पानी सबसे ज्यादा चंद्र नगर की तरफ घुस जाता है।

नगर निगम ने इस बार मई के पहले सप्ताह में ही नहरी विभाग के जरिए सफाई करवानी शुरू कर दी थी, लेकिन दरिया में कूड़ा इतना ज्यादा था कि मानसून की दस्तक तक भी निगम सफाई नहीं करवा सका। अब भी सबसे ज्यादा गंदगी कुंदनपुरी की पुली के पास जमा है। इसी जगह पर हर साल बुड्ढा दरिया का पानी ओवरफ्लो होकर चंद्र नगर की तरफ चले जाता है। यही नहीं दरिया का पानी सड़क पर आकर तालाब में तब्दील हो जाती है और वहां पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। निगम अफसरों का कहना है कि एक दो दिन में सफाई का काम पूरा हो जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी