जगराओं में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाया Ludhiana News

देहात में अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक भगाकर ले गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि आराेप सिद्व हुए ताे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:29 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:29 PM (IST)
जगराओं में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाया Ludhiana News
देहात में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया। (सांकेतिक तस्वीर)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। देहात में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक भगाकर ले गया। थाना सिटी रायकोट में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआइ बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी 16 साल की बेटी पढ़ी-लिखी नहीं है। 

यह भी पढ़ें-लुधियाना के जगराओं में विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, अध्यापक पर केस

21 जनवरी को रात 7:00 बजे के करीब उनकी बेटी घर से चली गई। उसकी तलाश सभी रिश्तेदार कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल पाया। अब पता चला है कि मेरी बेटी को अजय कुमार निवासी मालेरकोटला रोड मोहल्ला जोगिया रायकोट शादी करवाने का झांसा देकर बरगला कर ले गया है। लड़की के पिता की शिकायत पर अजय कुमार के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि आराेप सिद्व हुए ताे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-पंजाब में कंटेनरों की जांच प्रक्रिया में लापरवाही, सीएचए व विभाग की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चूना

यह भी पढ़ें-युवक का शव बरामद

लुधियाना: ढंढारी के ईस्टमैन चौक से शनिवार सुबह राहगीरों ने एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस चौकी कंगनवाल ने शव पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की उम्र करीब 25 से 30 साल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी