लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति व नाबालिग लड़की लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस

लुधियाना में विभिन्न जगहों से अधेड़ व्यक्ति व नाबालिगा संदिग्ध परिस्थतियों के बीच लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 01:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 01:20 PM (IST)
लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति व नाबालिग लड़की लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस
लुधियाना में अधेड़ व्यक्ति व नाबालिग लड़की लापता हो गई।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों से अधेड़ व्यक्ति व नाबालिगा संदिग्ध परिस्थतियों के बीच लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने सूदां मोहल्ला निवासी इशान भारद्वाज की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 27 जुलाई की सुबह उसके 53 वर्षीय पिता घर से हिमाचल प्रदेश गए थे। जो अब तक वापस लौट कर नहीं आए। उसे आशंका है किसी ने अपने निजी फायदे के लिए उन्हें अगवा करके बंधक बना रखा है।

उधर, थाना हैबोवाल पुलिस ने जस्सियां रोड स्थित कुंज विहार निवासी राम दयाल शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 14 जुलाई को उसकी 13 वर्षीय बेटी घर में किसी काे कुछ बिना बताए कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

रोड जाम करने के आरोप में दो टिपर चालक गिरफ्तार

लुधियाना। जीटी  रोड पर गलत ढंग से टिपर खड़े करके ट्रैफिक जाम करने के आरोप में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई जनकराज ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने बहादर के रोड स्थित दाना मंडी में दबिश देकर सुभाष नगर गली नंबर 5 निवासी जयवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने गलत तरीके से आईशर टिपर खड़ा कर रखा था। जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस ने पठानकोट के नंगल स्थित गूड़ कलां निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित दाना मंडी पेट्रोल पंप के पास गलत तरीके से टिपर खड़ा करके बजरी उतार रहा था। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

chat bot
आपका साथी