जामिया गोलीकांड के खिलाफ मजलिस अहरार इस्लाम का विरोध प्रदर्शन Ludhiana News

शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने सवाल उठाया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गोलियां चलाने की धमकियां देकर क्या देश में दंगा करवाना चाहते हैं।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 04:08 PM (IST)
जामिया गोलीकांड के खिलाफ मजलिस अहरार इस्लाम का विरोध प्रदर्शन Ludhiana News
जामिया गोलीकांड के खिलाफ मजलिस अहरार इस्लाम का विरोध प्रदर्शन Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। फील्ड गंज चौंक में शुक्रवार को मजलिस अहरार इस्लाम ने जामिया मिल्लिया गोलीकांड, सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया और जोरदार नारेबाजी की। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जामिया मिल्लिया गोलीकांड का जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री दिल्ली की सियासत को धर्म और जाति के रंग में रंगने के लिए  विकास की बजाय नफरत कि बातें कर रहे हैं। शाही इमाम ने कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार का अंग है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले शाहीन बाग के लोग अगर कुछ ऐसा कह दें तो उन पर फौरन मुकदमा हो जाता है। शाही इमाम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार यह मत भूले की यह देश सबका है और यहां संविधान का राज है। 

गौरतलब है कि रिठाला की एक जनसभा में अनुराग एक प्रत्‍याशी के पक्ष में लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले वह वहां नारे लगवा रहे थे। इस नारे में उन्‍होंने कहा देश के गद्दारों को गोली मारो... को। इसके बाद इस सभा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी