लुधियाना में महिला काे युवक ने नाम बदल प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म करके भागा बिहार; कई बार करवाया गर्भपात

धोखेबाज युवक बिहार के किशनगंज भाग गया था। प्रेमिका लुधियाना से किशनगंज पहुंच गई। उसने वहां महिला थाना में आरोपित जाबुल हक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर धोखा देकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 10:57 AM (IST)
लुधियाना में महिला काे युवक ने नाम बदल प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म करके भागा बिहार; कई बार करवाया गर्भपात
लुधियाना की फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। शहर की एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ प्यार में धाेखा हाे गया। मुस्लिम युवक ने नाम बदल पहले ताे महिला को प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर बिहार भाग गया। मामले की भनक जब प्रेमिका काे लगी ताे वह लुधियाना से किशनगंज पहुंच गई। उसने वहां महिला थाना में आरोपित जाबुल हक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर धोखा देकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़िता मूलरूप से फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के अयोध्या की रहने वाली है। वह पिछले कुछ समय से यहां रह रही है। थाना प्रभारी पुष्प लता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो उठाया खौफनाक कदम

खुद को राजू बताकर की थी दोस्ती

महिला अपने पति से अलगाव के बाद लुधियाना स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में सिलाई का काम करके गुजारा कर रही थी। फैक्ट्री में किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुट्टी पंचायत स्थित घुमबस्ती का जाबुल हक भी काम करता था। जाबुल ने महिला को अपना नाम राजू मांझी बताकर उससे दोस्ती कर ली। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बेसहारा महिला जाबुल के झांसे में आ गई। इस दौरान महिला कई बार गर्भवती हुई लेकिन जाबुल ने उसे धोखे में रखकर प्रत्येक बार गर्भपात करा दिया।

बिहार में आरोपित के घरवालों ने किया दुर्व्यवहार

गत नाै जनवरी को अचानक जाबुल महिला काे लुधियाना में अकेला छोड़कर गायब हो गया। उसके नहीं लौटने पर वह उसकी तलाश में 22 फरवरी को घुमबस्ती स्थित उसके घर पहुंच गई। इस पर जाबुल के घरवालों ने उसे भगा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जाबुल के स्वजनों के डराने धमकाने के बाद वह लुधियाना लौट आई। काफी इंतजार के बाद भी जब जाबुल लुधियाना नहीं पहुंचा तो उसने किशनगंज जाकर महिला थाने में शिकायत दे दी।

यह भी पढ़ें - किचन के कूड़े की खाद, लस्सी से स्प्रे; पंजाब की रजनी YouTube से सीख छत पर उगा रहीं बंपर ऑर्गेनिक सब्जियां

chat bot
आपका साथी