Ludhiana Weather Update : दो हफ्ते बाद धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम

लुधियाना में पिछले दो हफ्तों से बादल छाए हुए थे। शुक्रवार की सुबह ठंड से थोड़ी राहत लेकर आई। सुबह हल्की धूप खिली। कई दिनों बाद धूप को निकला देख लोगों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि धूप के बीच बीच में बादल भी आ जा रहे थे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 11:37 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 11:37 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : दो हफ्ते बाद धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम
लुधियाना में दो हफ्ते बाद धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में पिछले दो हफ्तों से बादल छाए हुए थे और धूप गायब थी। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन शुक्रवार की सुबह ठंड से थोड़ी राहत लेकर आई। सुबह हल्की धूप खिली। कई दिनों बाद धूप को निकला देख लोगों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि धूप के बीच बीच में बादल भी आ जा रहे थे। सुबह आठ नौ बजे के करीब तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बादल छाएँ रहने और बारिश की संभावना जताई गई थी। कल  भी बारिश की संभावना है। अब देखना है कि विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है या नही।

पंजाब में ठंड का प्रकोप बरकरार

पंजाब में ठंड का प्रकोप बरकरार है। कई जिलों में बादल छाए रहे और सुबह कोहरा रहा। कपूरथला में वीरवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिरोजपुर, बरनाला ने भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-  स्थानीय निकाय विभाग का लुधियाना डीसी को पत्र, कहा- शहीद सुखदेव जन्म स्थली को सीधा रास्ता देने के लिए जल्द एक्वायर करें 40 गज जमीन

रोहतांग व लाहुल घाटी में हिमपात : हिमाचल प्रदेश के रोहतांग सहित कुफरी, नारकंडा व लाहुल घाटी में वीरवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बारिश हुई। लाहुल को पांगी से जोड़ने वाला तांदी-संसारी मार्ग कांडू नाले में हिमस्खलन होने से आठ घंटे बंद रहा। इस कारण लोग उदयपुर में फंस गए थे। बीआरओ ने शाम चार बजे सड़क को बहाल किया। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर तीन इंच ताजा हिमपात हुआ है।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में फर्जी दस्तावेज से कराई धोखाधड़ी के आरोपित की जमानत, तीन लोगों पर केस दर्ज

chat bot
आपका साथी