Ludhiana Weather News: शहर में मौसम ने ली करवट, रिमझिम वर्षा ने बढ़ाई हवा में ठंडक

Ludhiana Weather News दोपहर में तेज वर्षा शुरू होने से स्कूली बच्चों को छुट्टी के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई भीगते हुए घर को रवाना हुए। तेज वर्षा से कई जगह स्कूलों के बाहर जाम की स्थिति रही।

By Radhika kapoorEdited By: Publish:Sat, 24 Sep 2022 01:50 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2022 01:50 PM (IST)
Ludhiana Weather News: शहर में मौसम ने ली करवट, रिमझिम वर्षा ने बढ़ाई हवा में ठंडक
लुधियाना में सुबह से वर्षा का दौर जारी। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather News: शहर में शनिवार को मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदला गया। सुबह की शुरूआत जहां हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। वहीं 10 बजे के करीब वर्षा का सिलसिला जारी हो गया। शुरूआत में वर्षा की रफ्तार धीमी रही, लेकिन कुछ समय बाद काफी तेज हो गई। उसके बाद झमाझम वर्षा शुरू हो गई जोकि अभी तक जारी है। वहीं वर्षा होने से हवा में ठंडक का एहसास हो रहा है।

शहर में अभी भी सुहावना बना हुआ है मौसम

बता दें कि, इससे पहले शुक्रवार रात को भी महानगर में तेज वर्षा हुई थी, जिसका असर आज भी देखने को मिल रहा है। शहर में अभी भी मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही हवा में ठंडक भी बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शनिवार दिनभर बादल छाए रहेंगे और वर्षा का सिलसिला भी इसी तरह बरकरार रहेगा।

सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुई वर्षा तेज

वहीं पीएयू मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.2 एमएम वर्षा हुई थी, जोकि बेहद कम ही थी। सुबह 10 बजे के बाद वर्षा तेज होने का सिलसिला जारी हुआ है, जोकि दोपहर तीन बजे के बाद रिकार्ड किया जाएगा की कितनी वर्षा हुई है। दूसरी तरफ तेज वर्षा होने से शहरवासियों को गर्मी से जरूर निजात मिली है।

स्कूली बच्चों को छुट्टी के समय हुई परेशानी

इससे पहले वर्षा के साथ-साथ धूप खिलने का भी सिलसिला जारी था, लेकिन शनिवार पूरी तरह से बादल छाए रहे। सुबह से ही वर्षा शुरू हो गई जो अभी तक जारी है। वहीं दोपहर में तेज वर्षा होने से स्कूली बच्चों को छुट्टी के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई भीगते हुए घर को रवाना हुए। तेज वर्षा से कई जगह स्कूलों के बाहर जाम की स्थिति रही। वहीं इस दौरान कहीं जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान, पंजाब की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

chat bot
आपका साथी