लुधियाना में ठंड बढ़ने से होजरी इंडस्ट्री में जगी आशा की किरण, घरों में दुबके लोग

लुधियाना में बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर रखा है। ठंड का आलम यह है कि लोगों की कंपकंपी नहीं बंद हो रही है। गर्म कपड़े व जैकेट पहनने के बाद भी बर्फीली हवाएं शरीर को भेद रही है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 12:59 PM (IST)
लुधियाना में ठंड बढ़ने से होजरी इंडस्ट्री में जगी आशा की किरण, घरों में दुबके लोग
सोमवार को पचास साल में पहली बार दिन का तापमान लुढ़क कर 13.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में कड़ाके की ठंड जारी है। सूर्य देव भी दर्शन नहीं दे रहे हैं। बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर रखा है। ठंड का आलम यह है कि लोगों की कंपकंपी नहीं बंद हो रही है। गर्म कपड़े व जैकेट पहनने के बाद भी बर्फीली हवाएं शरीर को भेद रही है। सोमवार को ठंड ने नया रिकार्ड बनाया था और पचास साल में पहली बार दिन का तापमान लुढ़क कर 13.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू के अनुसार पीएयू के पास 1970 से लेकर अभी तक का मौसम का पूरा रिकार्ड हैं। रिकार्ड के मुताबिक कभी भी 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान इतना नीचे तक नहीं आया। साल 1997 में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और साल 2017 में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक आया था, जबकि साल 2019 में अधिकत तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

बदले मौसम से होजरी इंडस्ट्री में आशा की किरण जगी है। होजरी इंडस्ट्री कोविड के चलते पहले लाकडाउन, फिर लेबर शार्टेज और किसान आंदोलन की मार जेल रही थी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार सर्दी के लंबा खिंचने की उम्मीद है। तापमान गिरने से उद्यमियों को अच्छे रिस्पांस की उम्मीद जगी है। उद्यमियों के मुताबिक कि अगर मौसम ने साथ दिया, तो इस साल भारी अड़चनों के बावजूद इंडस्ट्री को बंपर लाभ होगा। शहर के प्रमुख होलसेल बाजार गांधी नगर, वेटगंज, मोचपुरा, माधोपुरी, दाल बाजार, सुभानी बिलिं्डग, चौड़ा बाजार, शिवपुरी, घड़ाबंद मार्केट, बाजवा नगर, कल्याण नगर, सुंदर नगर बाजारों में खरीदारी के लिए दूसरे राज्यों से कारोबारी पहुंचने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी