Ludhiana Today 30th November 2021 : नवजोत सिंह सिद्धू आज आएंगे लुधियाना, जानिए और क्या खास है आज

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को लुधियाना आएंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में पार्षदों के साथ विशेष बैठक करेंगे और आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा सर्किट हाउस में ही शहर के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:42 AM (IST)
Ludhiana Today 30th November 2021 : नवजोत सिंह सिद्धू आज आएंगे लुधियाना, जानिए और क्या खास है आज
नवजोत सिंह सिद्धू आज लुधियाना के दौरे पर आएंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज  बुधवार, 30 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

नवजोत सिद्धू आज लुधियाना में

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को लुधियाना आएंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में पार्षदों के साथ विशेष बैठक करेंगे और आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा सर्किट हाउस में ही शहर के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

धर्म सभा

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस धर्म सभा सुबह 8:30 बजे से।

परीक्षा

सीबीएसई दसवीं की सोशल साइंस की परीक्षा सुबह 11:00 बजे।

गेट टू गेदर

लक्ष्मी लेडीज क्लब का गेट टू गेदर मानव रचना स्कूल में सुबह 11:00 बजे।

उद्घाटन

साबुन बाजार में दीवान टोडरमल सेवा रसोई के नए बूथ का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे।

संबोधन

होटल पार्क प्लाजा में मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार पंजाब आफ माई ड्रीम्स पर संबोधन देंगे शाम 7:30 बजे।

यह भी पढ़ें- पौधों पर आधारित दूध के एनालॉग्स पर वेबिनार करवाया

आइसीएआर-सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिफेट) की ओर से सोमवार को प्लांट बेस्ड डेयरी एनालाग्स ए हेल्दी च्वाइस विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रभाग के प्रमुख डॉ. डीएन यादव ने सिफेट पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजीज पर राष्ट्रीय वेबिनार चेन में यह चौथा वेबिनार दिया। सिफेट के निदेशक डा. नचिकेत कोतवालीवाले ने कहा कि पौधों पर आधारित दूध के एनालॉग्स को शाकाहारी (वेगन) आहार के तौर पर और लैक्टोज असहिष्णु आबादी द्वारा उपयोग हेतु सबसे अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के इस क्षेत्र के व्यापक दायरे के साथ-साथ आईसीएआर-सिपेट द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। निदेशक द्वारा उद्यमियों और किसानों के लिए संस्थान द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी