लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत 6 घायल, महिला समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में दंपती व बाप-बेटा समेत 6 लोग घायल हो गए। इन मामलों में पुलिस ने महिला समेत 12 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 05:25 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत 6 घायल, महिला समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना पुलिस ने मारपीट की घटनाओं में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। मारपीट की दो घटनाओं में दंपती व बाप-बेटा समेत 6 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने महिला समेत 12 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

थाना मेहरबान पुलिस ने गांव जमालपुर लेली निवासी सुरमुख सिंह की शिकायत पर गांव कनेजा निवासी गुरप्रीत सिंह, हरपाल कौर, हरभेजन सिंह तथा गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 8 मार्च को गांव कनेजा निवासी उसके बहनोई जसविंदर सिंह का फोन आया। जिसने उसे बताया कि आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया है। फोन सुनते ही वो अपने दोस्त मलकीत सिंह को लेकर गांव कनेजा पहुंचा। जहां आरोपित उसकी बहन सोनिया तथा बहनोई जसविंदर के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन दोनों ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना कूमकलां पुलिस ने हरनाम नगर की गली नंबर-1 निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर कूमकलां निवासी हरबिलास, उसकी पत्नी रूपी, बेटा राजा, रवि तथा उनके 4 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित हरबिलास उसका साला है। 24 मार्च को वो अपने ससुर के देहांत के बाद रखे गए भोेग में शामिल होनेे के लिए गांव गुज्जरवाल बेट गया था। जहां आरोपितों ने उस पर तथा उसके बेटे कुलदीप सिंह पर हमला कर घायल कर दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी