वेद मंदिर में संत सम्मेलन 14 मार्च से होगा : स्वामी निगम बोध

भारत धर्म प्रचारक मंडल वेद मंदिर की ओर से सात से 21 मार्च तक 63वां विशाल धर्म सम्मलेन व श्रीमदभागवत कथा को लेकर वेद मंदिर प्रांगण में रविवार को मीटिंग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 05:32 PM (IST)
वेद मंदिर में संत सम्मेलन 14 मार्च से होगा : स्वामी निगम बोध
वेद मंदिर में संत सम्मेलन 14 मार्च से होगा : स्वामी निगम बोध

संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल वेद मंदिर की ओर से सात से 21 मार्च तक 63वां विशाल धर्म सम्मलेन व श्रीमदभागवत कथा को लेकर वेद मंदिर प्रांगण में रविवार को मीटिंग की गई। मीटिग की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने की।

स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने कहा कि इस बार धर्म सम्मेलन 14 से 21 मार्च तक वेद मंदिर प्रांगण में करवाया जाएगा। इससे पहले श्रीमदभागवत कथा सात मार्च से 13 मार्च तक कराई जाएगी। संत सम्मेलन में देश भर के संत श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।

स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ ने कहा कि समारोह को लेकर पहली मीटिंग में सभी सदस्यों ने समारोह को लेकर सुझाव मांगे गए व जिम्मेदारियां सौंपी गई। पहले दो समय सम्मेलन कराया जाता था, लेकिन इस बार एक ही समय में यह समारोह होगा। उसका समय सायं चार से साथ बजे तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। इस अवसर पर वीएस चोपड़ा, शिवराम, मोहनी भार्गव, जीवन लाल, जगदीश शर्मा, बिंट्टू प्रभाकर, हरि ओम सहगल, बलदेव चोपड़ा, रवि दत्त, डा. सौरव, शामसुंदर मल्होत्रा, हेमंत कुमार, विक्की गुगलानी, अशोक शर्मा बोबी, प्रदीप कालिया, बलदेव चोपड़ा, दिनेश टंडन, राजेंद्र कपूर, सतीश अरोड़ा, नरेश शर्मा, विनोद सहगल, आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी