जागरण में शामिल होगे सैंकड़ों दिव्यांग शिव भक्त : चेतन बवेजा

महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर संत समाज के सानिध्य में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले 16वें विशाल जागरण में सैंकड़ों दिव्यांग शिव भक्त शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:09 PM (IST)
जागरण में शामिल होगे सैंकड़ों दिव्यांग शिव भक्त : चेतन बवेजा
जागरण में शामिल होगे सैंकड़ों दिव्यांग शिव भक्त : चेतन बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर संत समाज के सानिध्य में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले 16वें विशाल जागरण में सैंकड़ों दिव्यांग शिव भक्त शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने इंपापरमेंट एसोसीएशन फार ब्लाइड ( पंजाब) प्रमुख प्रगट सिंह व अन्य दिव्यांग शिव भक्तों को जागरण का निमंत्रण देने के उपरांत दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब भर के सभी दिव्यांग शिव भक्तो को एकत्रित करके फ्री बस यात्रा के माध्यम से मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में जागरण स्थल पर पहुंचाया जाएगा। वहीं उनके लिए जागरण स्थल पर विशेष प्रकार के प्रंबध होंगे। चेतन बवेजा ने इंपापरमेंट एसोसीएशन फार ब्लाइड (पंजाब) प्रमुख प्रगट सिंह, जतिंदर दुग्गल,पंकज गिल्होत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल व बलदेव भोला ने बताया कि महादेव सेवा दल की तरफ से इंपापरमेंट एसोसीएशन फार ब्लाइड (पंजाब) प्रमुख प्रगट सिंह को उनके किए कार्यो के बदले विशेष अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरूण कुमार, सतीश शर्मा, वासु गर्ग, राजीव महाजन, सुरिंद्र बावा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी