मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद

कोई दीप दान कोई पूजा-अर्चना व गुरुओं एवं प्रभु का आशीर्वाद लेने में जुटा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:54 PM (IST)
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद

संस, लुधियाना : कोई दीप दान, कोई पूजा-अर्चना, व गुरुओं एवं प्रभु का आशीर्वाद लेने में जुटा रहा है। आस्था का ऐसा संगम शहर के विभिन्न मंदिरों और गुरुद्वारों में वीरवार को वर्ष की प्रथम संक्रांति पर देखने को मिला।

गुरुदेव स्वामी निगम बोध तीर्थ ने सुनाया संक्रांति पाठ

भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ के सानिध्य में मकर संक्रांति उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाई गई। देवेश्वानंद तीर्थ दंडी स्वामी भास्करानंद तीर्थ के समाधि पर नमन कर सभी के लिए सुख व समृद्धि की मंगलमय कामना की। इस अवसर पर सत्संग सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र डाबर, जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने मंदिर की डेवलपमेंट को लेकर ग्रांट स्वामी निगम बोध तीर्थ को दी। इस अवसर पर श्री दण्डी स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ, विशन स्वरुप चोपड़ा, श्री राम नन्दा, मोहिनी भार्गव, हरि ओम सहगल, बलदेव चोपड़ा, बिट्टू प्रभाकर, नरेश शर्मा, दिनेश टंडन, सतीश अरोड़ा, राजेंद्र कपूर, धर्मेंद्र, मास्टर चिरंजी लाल, ललित धवन, संजय धवन, मुनीश, आदि उपस्थित थे।

उत्तम देवी साधु आश्रम व बाजवा नगर में सुनाया संक्रांति पाठ

वेद निकेतन धाम ट्रस्ट की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती की अध्यक्षता में संक्रांति पाठ बाजवा नगर, उत्तम देवी साधु आश्रम में सुनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती ने गुरुदेव को नमन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को पुष्प मालाएं अर्पित कर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सत्संग सभा में स्वामी वेद भारती ने कहा कि वर्ष की पहली संक्रांति पर सूर्य भगवान ने मकर राशि में प्रवेश किया है। इस माह को माघ की संज्ञा दी गई है। मकर संक्रांति को जो भी भक्त सच्चे मन से दीप दान और प्रभु का गुणगान करें। किसी को गरीब को खाना खिलाए व दान दे तो उसे पुण्य मिलता है। इसलिए अगर सत्संग में आते हैं तो कुछ अच्छा ग्रहण कर उसका अनुसरण भी करें। इस दौरान साध्वी अमिता, साध्वी सुमेधा भारती, साध्वी गुरुप्रिया, साध्वी सुकीर्ति भारती, साध्वी चैतन्य भारती, साध्वी श्रेया भारती आदि ने गुरु वंदना कर सभा को विश्राम दिया।

chat bot
आपका साथी