भंडारे में बिखरेंगे अध्यात्मिकता व देश भक्ति के रंग : जेके डाबर

शिव वेलफेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म की तरफ से13 मार्च शनिवार को जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होने वाले 13वें वार्षिक भंडारा व शिव संध्या में अध्यात्मिकता व देश भक्ति के रंग विखरेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:03 PM (IST)
भंडारे में बिखरेंगे अध्यात्मिकता व देश भक्ति के रंग : जेके डाबर
भंडारे में बिखरेंगे अध्यात्मिकता व देश भक्ति के रंग : जेके डाबर

संस, लुधियाना : शिव वेलफेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म की तरफ से13 मार्च शनिवार को जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होने वाले 13वें वार्षिक भंडारा व शिव संध्या में अध्यात्मिकता व देश भक्ति के रंग विखरेंगे। वहीं पर्यावरण की संभाल पर भी चर्चा होगी। उपरोक्त जानकारी सोसायटी अध्यक्ष बिंट्टू गुंबर, सरप्रस्त विजय दानव, सीनियर चैयरमैन मिक्की आहूजा, चैयरमैन रोहित साहनी, अश्वनी त्रेहण, युवा चैयरमैन राजेश जैन बाबी, युवा अध्यक्ष जेके डाबर ने जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विपन विनायक, व्यापारी नेता संजू धीर को निमंत्रण देने के उपरांत दी।

सोसायटी ने इकाई का विस्तार जारी रखते हुए पार्षद राशि अग्रवाल को सोसायटी की महिला विग का संरक्षक नियुक्ति किया। महिला विग की चेयरपर्सन बिदिया मदान ने उन्हें बधाई दी। सीनियर उपाध्यक्ष राजू गुंबर, कैशियर जतिन्द्र सिंह बंटी, सीनीयर वाइस चेयरमैन राम चद्र बंगाली ने कहा कि भजन गायक भजनों के साथ साथ देश भक्ति व पर्यावरण की संभाल का संदेश गीतों के माध्यम से देकर सामाजिक दायित्व निभाने के लिए जनमानस को प्रेरित करेंगे।

महिला विग अध्यक्ष ममता मेहरा, सीनियर वाइस चेयरमैन मोना साहनी व रोमा ढांडा, वाइस चैयरमैन जसलीन कौर व ललीता लांबा, सीनियर उपाध्यक्ष सोनिया कक्कड़, उपाध्यक्ष सोनाली रामपाल व रिंकू, महासचिव सोनी आहलूवालिया व कोषाध्यक्ष नेहा गंभीर, सोसायटी के वाइस चेयरमैन अशोक सरसवाल, उपाध्यक्ष लक्की हांडा टिक्का, सन्नी डाबर, अमन ठेकेदार, सुनील कक्कड़, रोहित गुंबर, ईशात गुंबर, साहिल खुराना, सोनी हरजाई आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी