तप, त्याग व स्वाध्याय के इस संगम में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : जितेंद्र जैन श्रमण

इस बार 2021 का चातुर्मास तपचंद्रिका सरलात्मा महासाध्वी वीणा म. ठाणा-5 का सिविल लाइंस जैन स्थानक में होना तय हुआ है। इसको लेकर चातुर्मास समिति 2021 सिविल लाइंस का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM (IST)
तप, त्याग व स्वाध्याय के इस संगम में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : जितेंद्र जैन श्रमण
तप, त्याग व स्वाध्याय के इस संगम में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : जितेंद्र जैन श्रमण

संस, लुधियाना : इस बार 2021 का चातुर्मास तपचंद्रिका सरलात्मा महासाध्वी वीणा म. ठाणा-5 का सिविल लाइंस जैन स्थानक में होना तय हुआ है। इसको लेकर चातुर्मास समिति 2021 सिविल लाइंस का गठन किया गया। इसमें दानवीर, धर्मनिष्ठ जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न को सर्वसम्मति से चातुर्मास 2021 का चेयरमैन नियुक्त किया गया। यह उक्त जानकारी एस एस जैन सभा सिविल लाइंस की कार्यकारिणी मीटिग में अध्यक्ष अरिदमन जैन व महामंत्री प्रमोद जैन ने दी।

सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का उच्चारण हुआ। इस दौरान कोविड काल में देवलोक गमन हुए जैन साधु साध्वियों एवं श्रावक श्राविकाओं की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर प्रमोद जैन ने बताया कि जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास जुलाई माह में शुरू हो रहा है। इस बार सिविल लाइंस में शासन दीपिका महासावी श्री उमेश शिमला जी महाराज की सुशिष्या महासाध्वी वीणा म. ठाणा-5 का होना निश्चित हुआ है। इस दौरान 2021 के चातुर्मास समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने माल्यापण करके नव-नियुक्त चेयरमैन का स्वागत किया। नवनियुक्त चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण ने कहा कि चार माह तक साधु साध्वियों के धर्म के मेले लगते है। तप, त्याग व स्वाध्याय के इस संगम में पूरी निष्ठा से यह जिम्मेवारी निभाऊंगा। इस अवसर पर संजीव जैन आत्म, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन महावीर, कुशल जैन जैन पैकेवल, अजय सीतल, अनिल जैन किडले, मुकेश जैन, महावीर युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन, मुकेश जैन रौनक, अजय जैन, राजेंद्र जैन, लक्की प्रवर्तक, विपन जैन भोला आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी