संत का नगर में आना भाग्य है : मुनि मुकेश

संत का नगर में आना भाग्य है संत का अपने घर पर आना अहोभाग्य है। संत को याद करना सौभाग्य है। संत हमें याद करें यह परम भाग्य है। खुद संत हो जाना महाभाग्य है। इतना सब होते हुए भी हम न सुधरें तो यह दुर्भाग्य है। यह भाव संघशास्ता गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य संघ संचालक गुरुदेव श्री नरेश चंद्र जी महाराज के आज्ञानुवर्ती गुरुदेव श्री मुकेश मुनि महाराज ने सभा में व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 May 2022 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2022 06:18 PM (IST)
संत का नगर में आना भाग्य है : मुनि मुकेश
संत का नगर में आना भाग्य है : मुनि मुकेश

संस, लुधियाना : संत का नगर में आना भाग्य है, संत का अपने घर पर आना अहोभाग्य है। संत को याद करना सौभाग्य है। संत हमें याद करें, यह परम भाग्य है। खुद संत हो जाना महाभाग्य है। इतना सब होते हुए भी हम न सुधरें तो यह दुर्भाग्य है। यह भाव संघशास्ता गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य संघ संचालक गुरुदेव श्री नरेश चंद्र जी महाराज के आज्ञानुवर्ती गुरुदेव श्री मुकेश मुनि महाराज ने सभा में व्यक्त किए।

हैबोवाल संघ के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि इस वर्ष गुरुदेव श्री मुकेश मुनि महाराज, श्रीपाल मुनि महाराज, गुरु अचल के सुशिष्य श्री अतिशय मुनि महाराज, श्री निखिल मुनि जी म. ठाणा-4 का हम लुधियानावासियों को चातुर्मास मिला है। सभी संत जींद से 5 अप्रैल को चले और निरंतर प्रस्थान करते हुए अब सुधार पधार गए है। 26 मई को मुल्लांपुर, 27 मई कोठारी रिसोर्ट व 28 मई को अग्र नगर स्थानक में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 29 मई को टैगोर नगर अग्र नगर में गुरुदेव का पंजाब महासंघ व सिविल लाइंस संघ, शिवपुरी संघ, हैबोवाल संघ की ओर से स्वागत समारोह होगा। समय प्रात आठ से दस बजे रहेगा। गुरुदेव के विहारों में प्रतिदिन महावीर युवक मंडल सिविल लाइंस, शिवपुरी, चंडीगढ़ रोड़ की समाज व हैबोवाल श्रीसंघ व अनेकों गुरु भक्त आ रहे है व गुरुदेव को लुधियाना ला रहे है।

chat bot
आपका साथी