भगवान शिव की रथयात्रा का संदेश श्रद्धालुओं तक पंहुचाने के खोला सूचना केंद्र

महा शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से 10 फरवरी को सिविल अस्पताल के पास निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की रथयात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 सूचना केंद्र खोलकर भक्तों को यात्रा की जानकारी दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jan 2018 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jan 2018 06:49 PM (IST)
भगवान शिव की रथयात्रा का संदेश श्रद्धालुओं तक पंहुचाने के खोला सूचना केंद्र
भगवान शिव की रथयात्रा का संदेश श्रद्धालुओं तक पंहुचाने के खोला सूचना केंद्र

संस, लुधियाना: महा शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से 10 फरवरी को सिविल अस्पताल के पास निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की रथयात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 सूचना केंद्र खोलकर भक्तों को यात्रा की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता, लवली थापर ने नूरवाला रोड स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में दी। बैठक में स्वामी शिवानंद व योगी भास्कर नाथ (पप्पू भगत) भी शामिल हुए।

प्रवीण मलहोत्रा, राकेश चौधरी व अमर टक्कर ने बताया कि महोत्सव कमेटी की तरफ से खोले गए जोनल सूचना केंद्रों के माध्यम से घर-घर रथयात्रा कार्यक्रम की प्रचार सामग्री बांटकर जानकारियां दी जाएगी। योगी भास्कर नाथ, भजन गायक बलबीर मानक व महिला संकीर्तन मंडल ने भोलेनाथ का गुणगान किया। इस अवसर पर लक्की ढींगड़ा, सतीश बहल , बब्लू सूरी, चंद्र शर्मा, विक्की चड्डा, मोनिका वर्मा, सुनीता शर्मा, नरेश माटा, विक्की चड्डा, डॉ. राजिंद्र चौधरी, राकेश वर्मा, दीपक खुराना, अजय राज वर्मा,शिव कुमार, तिलक राज अरोड़ा, साहिल खुराना उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी