यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सीढि़यों की सुविधा

यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने के लिए रेल विभाग तत्पर है। मेन गेट की ओर जिस तरह से एस्कलेटर लगाए गए है, उसी तरह सिविल लाइंस की ओर भी एस्कलेटर लगाने की कवायद जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 11:15 AM (IST)
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सीढि़यों की सुविधा
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सीढि़यों की सुविधा

डीएल डॉन, लुधियाना

यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने के लिए रेल विभाग तत्पर है। मेन गेट की ओर जिस तरह से एस्कलेटर लगाए गए है, उसी तरह सिविल लाइंस की ओर भी एस्कलेटर लगाने की कवायद जारी है। सिविल लाइंस की तरफ बने ब्रिज पर फिलहाल एस्कलेटर लगाने के लिए शुरुआती वर्क फिलहाल आरंभ कर दिया गया है। यहां एस्कलेटर को ब्रिज के साथ अटैच करने के लिए पा‌र्ट्स लगाए गए है। इन पार्टस के जरिए एस्कलेटर को अटैच किया जाएगा। विभाग के मुताबिक एस्कलेटर रेडीमेड खरीद कर ही लाए जाते है। उसे सेटिंग कर यात्रियों के लिए जल्द खोला जाएगा। पहले से ज्यादा होगा खर्च

लुधियाना रेलवे स्टेशन के मेन गेट की ओर लगे एस्कलेटर पर एक करोड़ दस लाख की लागत आई है। पर बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस की ओर लगने वाली एस्कलेटर पर करीब एक करोड़ पच्चीस लाख लागत होगी। विभाग के अधिकारी बताते है कि मेन गेट की तरफ लगे एस्कलेटर की खरीद काफी पहले हुई थी जिससे यह करीब एक करोड़ में खरीद हुई। बाद में दस लाख रुपये इसके सिविल वर्क पर खर्च किए गए। सिविल लाइन की ओर लगने वाली एस्कलेटर की खरीद पर पहले से ज्यादा लागत लगेगी। इसके सिविल खर्चे में भी दस फीसद तक बढ़ोतरी हो सकती है। एस्कलेटर वर्क आरंभ

एस्कलेटर वर्क में शामिल सिविल वर्क करवाने वाले जालंधर के आईडब्ल्यू ओंकार सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सिविल का वर्क आरंभ हो चुका है। एस्कलेटर लगाने का वर्क इंजीनियरिंग विभाग का जल्द ही यह काम भी शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी