लुधियाना में पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने विधायक मानूके को सौंपा मांगपत्र

सोमवार को पंजाब रोडवेज जगराओं व पेंशनर्स यूनियन पंजाब के नेताओं ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानूके को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगें मंजूर करने से बच रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 02:55 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 02:55 PM (IST)
लुधियाना में पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने विधायक मानूके को सौंपा मांगपत्र
सोमवार को पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्य विधायक मानूके को मांगपत्र देते हुए।

जगराओं, जेएनएन। पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनर्स सांझा फ्रंट के फैसले अनुसार पंजाब रोडवेज जगराओं व पेंशनर्स यूनियन पंजाब के नेताओं ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानूके को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगें मंजूर करने से बच रही है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। वे काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट भी कर रहे है। कर्मचारी मांग करते है कि पे-कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक करके लागू की जाए। कच्चे कर्मचारी रेगूलर किए जाएं, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। महंगाई भत्ते की बकाया राशि की किश्तें तुरंत जारी की जाएं। इसके अलावा जांच काल अधीन 15.1.2015 का नोटिफकेशन रद किया जाए, पुर्नगठन के नाम पर विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की छंटनी बंद की जाए। मिड-डे मील कुक वर्कर , आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्करों को निर्धारित कम से कम 18000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाए।

इस मौके पर विधायक सरबजीत कौर मानूके ने कर्मचारियों को विश्वास दिया कि उनकी मांगों को सरकार को भेजने की मांग की जाएगी। इस मौके पर परमजीत सिंह महासचिव पेंशनर्स यूनियन पंजाब, जगसीर सिंह प्रधान एटक, कुलदीप सिंह खैहरा कोषाध्यक्ष, कर्मजीत सिंह पंडोरी, अमरीक सिंह काउंके, जगदीश सिंह, अरूण सिंह, धर्मेंद्र सिंह बसियां, बिंदर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - परगट-कैप्टन विवाद के बाद कांग्रेस नेताओं की कैंट सीट पर नजर, विरोधी दल भी सक्रिय

यह भी पढ़ें - पटियाला में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, संचालिका और तीन लड़कियों सहित छह लोग दबोचे

chat bot
आपका साथी