तब्लीगी जमात में गए सात और लोग ढूंढे, एक को Isolation वार्ड में करवाया भर्ती

निजामुद्दीन दिल्ली में मार्च में हुई तब्लीगी जमात मरकज में शामिल हुए शहर के लोगों की तलाश में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है

By Edited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 12:11 PM (IST)
तब्लीगी जमात में गए सात और लोग ढूंढे, एक को Isolation वार्ड में करवाया भर्ती
तब्लीगी जमात में गए सात और लोग ढूंढे, एक को Isolation वार्ड में करवाया भर्ती

लुधियाना, [दिलबाग दानिश]।निजामुद्दीन दिल्ली में मार्च में हुई तब्लीगी जमात मरकज में शामिल हुए शहर के लोगों की तलाश में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से जारी की गई 20 लोगों की सूची में अब सात और लोगों को ढूंढ लिया गया है। यानि कुल 16 लोगों को ढूंढकर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। चार अन्यों की तलाश जारी है।

पुलिस ने दो अप्रैल को नौ लोगों की शिनाख्त कर ली थी, जिनकी सेहत विभाग ने जांच भी की थी। शुक्रवार को पुलिस ने सात और लोगों को ढूंढा। इनको होम क्वारंटाइन किया गया है। दोराहा का व्यक्ति सिविल अस्पताल में भर्ती लिस्ट में दी गई जानकारी के बाद दोराहा के पास राजगढ़ निवासी युवक को सिविल के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया है। उसके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वह 23 मार्च को ही गांव में मरकज से लौटा था। उसे पायल के सेहत विभाग की टीम ने घर से जांच के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

कुछ लोगों के पते गलत, फोन कॉल से हो रही जांच

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों के पते गलत हैं, वे लोग किराये के मकान मे रहते थे और वहीं का पता पुलिस के पास है। जब पुलिस ने उस जगह जांच की तो पता चला कि वे लोग वहां से चले गए हैं। ऐसे लोगों की पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई है और इससे हुई कॉल के आधार पर उन लोगों से इन लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

हर व्यक्ति को खुद आगे आकर करवानी चाहिए जांच: उसमान

नायब शाही इमाम पंजाब मौलाना उसमान रहमानी के अनुसार उनके कुछ लोग पुलिस का सहयोग कर उन लोगों की शिनाख्त करवा रहे हैं जिनके नाम सूची में हैं। यह सभी लोग वहां हुए समागम में शामिल नहीं थे। एक व्यक्ति ने बताया कि वह तो मात्र वहां से किताबें लेकर वापस आया था और उसका नाम भी लिस्ट में है। वह सभी से आगाह कर रहे हैं जो भी व्यक्ति उस समय दिल्ली जाकर आया, खुद प्रशासन को बताए और जांच करवा लें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी