Ludhiana News: जातिसूचक शब्द बोल कर लाठी से किया हमला, आयोग के आदेश पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज

Ludhiana News लुधियाना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। व्यक्ति को जातिसूचक शब्द बोलने और उस पर हमला करने के आरोप में दुगरी पुलिस ने दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 03:08 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 03:08 PM (IST)
Ludhiana News: जातिसूचक शब्द बोल कर लाठी से किया हमला, आयोग के आदेश पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज
जातिसूचक शब्द बोल लाठी से किया हमला

लुधियाना,जागरण संवाददाता। व्यक्ति को जातिसूचक शब्द बोलने और उस पर हमला करने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने दंपति के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एसीपी साउथ वैभव सहगल ने बताया कि उनकी पहचान पक्खोवाल रोड के करनैल सिंह नगर फेज 3 गली नंबर 13 निवासी जगदेव सिंह ढींडसा तथा उसकी पत्नी रविंदर कौर के रूप में हुई। पुलिस ने संगरूर के गुरु तेग बहादुर नगर स्थित हड्डी रोड निवासी सुच्चा सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया। यह केस नेशनल अनुसूचित जाति कमीशन चंडीगढ़ के निर्देश पर दर्ज किया गया।

पंचायत ने सुनाया था फैसला

जनवरी 2022 में पुलिस को दिए बयान में सुच्चा सिंह ने बताया कि उसने आरोपित से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए हुए थे। जो समय पर नहीं लौटा पाया। जिसके चलते उसने भरी पंचायत में अपनी कोठी बेचकर जगदेव सिंह का कर्ज उतारने का फैसला किया। कोठी पर बैंक का 12 लाख रुपये का लोन था।

जाति सूचक शब्द बोलकर की मारपीट

जिसे जगदीप सिंह ने उतार कर अपने एक लाख रुपये काटकर बाकी के पैसे सुच्चा सिंह को लौटाने थे। गत 29 जुलाई 2021 के दिन सुच्चा सिंह जगदीप सिंह से 1 लाख रुपये लेने के लिए गया। जहां आरोपित ने उसे जाति सूचक शब्द बोले। उसकी पत्नी ने लाठी के साथ उस पर हमला करके मारपीट की और धमकियां देते हुए फरार हो गए।

गांजा व नशीला पाउडर तस्करी में तीन गिरफ्तार

लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंतर्गत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हेरोइन, गांजा तथा नशीला पाउडर बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके उन्हें रविवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

हेरोइन और गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ला स्थित गंदा नाला के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल व्यक्ति को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान भारती कॉलोनी गली नंबर 10 खालसा डेयरी के पास रहने वाले सनी के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने श्री रामलीला ग्राउंड के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

25 ग्राम नशीले पाउडर के साथ आरोपित गिरफ्तार

एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान दाना मंडी गेट नंबर एक के पास रहने वाले राम के रूप में हुई थी। थाना मोती नगर पुलिस ने शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 25 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान घोड़ा कॉलोनी निवासी सोमदत्त के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी