पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ निगम सख्त, कार धोने वाले लोगों के काटे चालान Ludhiana News

पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने अब कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निगम की टीमें अब शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर छापेमारी कर रही हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 06:56 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 11:47 AM (IST)
पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ निगम सख्त, कार धोने वाले लोगों के काटे चालान Ludhiana News
पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ निगम सख्त, कार धोने वाले लोगों के काटे चालान Ludhiana News

जेएनएन, लुधियाना। पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने अब कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निगम की टीमें अब शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर छापेमारी कर रही हैं। निगम कर्मियों का मुख्य फोकस पाइप लगाकर गाड़ियां धोने वालों पर है। निगम अब पाइप लगाकर कार धोने वालों के खिलाफ विशेष मुहिम चला रहा है। इस सप्ताह में नगर निगम जोन सी की टीम अब तक गलियों में कार धो रहे आधा दर्जन लोगों के चालान काट चुकी है। बुधवार को टीम ने एक कार धोने वाले का चालान किया।

इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगली बार फिर से इस तरह पानी की बर्बादी की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम जोन सी के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने दुगरी व आसपास के इलाकों में चेकिंग की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम सुबह छह बजे से अलग-अलग मोहल्लों में जा रही हैं और पाइप लगाकर कार धोने वालों का चालान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक उनकी अलग-अलग टीमों ने आधा दर्जन के करीब लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा गली में कूड़ा फेंकने, कूड़ा जलाने व मलबा फेंकने वालों के भी चालान किए गए। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले तीन लोगों के चालान भी काटे गए। इस तरह बुधवार को कुल 11 चालान किए गए।

घर-घर जाकर की कूड़ा सेग्रीगेशन की जांच

नगर निगम अब कूड़ा सेग्रीगेशन को लेकर भी गंभीरता दिखाने लगा है। नगर निगम की टीमें घर घर जाकर जांच कर रही हैं कि लोग कूड़ा सेग्रीगेशन कर रहे हैं या नहीं। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जगजीत ¨सह ने बताया कि उन्होंने बुधवार को घर-घर जाकर लोगों के कूड़ा प्रबंधन की जांच की, जिसमें से कुछ लोग कूड़ा सेग्रीगेशन कर रहे हैं जबकि अन्य को कूड़ा सेग्रीगेशन के बारे में जानकारी दी गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी