राम मंदिर पर फैसले पर आतिशबाजी करते राम भक्तों को पुलिस ने रोका

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट द्वारा साफ करने के बाद भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 07:43 AM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 07:43 AM (IST)
राम मंदिर पर फैसले पर आतिशबाजी करते राम भक्तों को पुलिस ने रोका
राम मंदिर पर फैसले पर आतिशबाजी करते राम भक्तों को पुलिस ने रोका

जागरण संवाददाता, खन्ना : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट द्वारा साफ करने के बाद खन्ना में राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। दशहरा कमेटी खन्ना द्वारा मालेरकोटला रोड पर प्रधान विशाल कुमार बौबी की अगुवाई में आतिशबाजी की गई तो खन्ना पुलिस ने तुरंत आकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान एसएचओ सिटी 2 विनोद कुमार की अगुवाई में आई टीम ने कमेटी सदस्यों को पटाखे चलाने से मना किया। हालांकि, दशहरा कमेटी के सदस्य पुलिस के इस तरह रोकने से खफा भी हुए। खुफिया विभाग के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दशहरा कमेटी की तरफ से चेयरमैन विजय गर्ग, महासचिव राकेश शाही, विनोद शर्मा, हरीश गुप्ता चिटू, विपन गोयल भी मौजूद रहे। शिवसेना पंजाब ने बांटे लड्डू

शिवसेना पंजाब ने फैसले का स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरी, जिला प्रधान अवतार मौर्या, ललित शर्मा, संजीव कुमार, जतिदर नारंग, प्रीत कुमार, सुरेश कुमार, सोहन लाल, अनिल भारती, रामजीत केसरी, संतोष कुमार, दीपक कुमार, पृथ्वी और कई शिव सैनिक शामिल हुए। शिव सैनिकों ने लड्डू बांटे और कोर्ट से आए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने को भी सही ठहराया। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के हक में फैसला आने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खन्ना के पदाधिकारियों ने खन्ना के श्री राम मंदिर में जाकर प्रभु श्री राम को श्रद्धा स्वरूप फूल अर्पित किए। इस मौके पर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सभी कार्यकर्ताओं ने बिना किसी शोर शराबे के बड़े सादे ढंग से इस ऐतिहासिक फैसले का स्वगत किया।  जिला सह कार्यवाहक शंकर गोयल, जिला प्रचार प्रमुख कृष्ण दुग्गल, सह नगर कार्यवाहक रवि वर्मा, विश्व हिदू परिषद के मंत्री मनोज तिवारी, अजय सूद, अनुज छाहड़िया, मुनीश हांडा, ह्रितिक ठाकुर, विकास अग्रवाल, रमेश गुजराल, पंडित ज्ञान शर्मा, पंडित विकास शर्मा भी उपस्थित रहे। फैसला सराहनीय, सद्भाव बनाए रखें : विज

भारतीय जनता पार्टी के खन्ना मंडल प्रधान दिनेश विज ने श्री राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कानून और आस्था दोनों पर यह फैसला खरा उतरता है और सराहनीय है। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों को आपसी सछ्वाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह देश की धार्मिक और सामाजिक एकता के लिए एक परीक्षा की घड़ी है। अब समय आ गया है कि हिदू और मुस्लिम मंदिर और मस्जिद का निर्माण कर सैकड़ों सालों से चले आ रहे इस विवाद का अंत करें। विज ने राम भक्तों के बलिदान और उनके सब्र की भी सराहना की।

राम भक्तों का सपना पूरा हुआ : कटारिया

प्रदेश कांग्रेस ट्रेड सेल के महासचिव अमन कटारिया ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राम भक्तों का सपना पूरा होने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कानून के साथ आस्था का भी ध्यान रखा है। राम भक्तों के लिए जहां यह दिन ऐतिहासिक है, वहीं मुस्लिम पक्ष ने भी नर्म रवैया अपना कर देश का दिल जीत लिया है। कटारिया ने कहा कि अब केंद्र सरकार मंदिर और मस्जिद का काम एक साथ शुरू कर जल्द से जल्द खत्म करें। कटारिया ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी इस फैसले पर बधाई दी है। कर्मकांडी ब्राह्मणों में भी खुशी की लहर

अयोध्या मंदिर फैसला राम मंदिर के पक्ष में सुनाए जाने के बाद कर्मकांडी ब्राह्मण सभा स्थानीय चांदला मार्केट स्थित श्री राम मंदिर पहुंची और माथा टेका। इस मौके उन्होंने स्वस्तिवाचन के साथ राम स्तुति का पाठ भी किया। इस मौके सरपरस्त दयानंद कौशिक, प्रधान ज्ञान चंद शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, धर्मवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद भट्ट, ऋषि देव सलाहकार, बृजमोहन शास्त्री, अवध बिहारी, लाल कुमार, पंडित देशराज शास्त्री, प्रेम चंद शर्मा, जयपाल शर्मा, नरेश नाथ भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी