भू-जांच लैब में नहीं है स्टाफ, किसान परेशान

जागरण संवाददाता, खन्ना : कृषि विभिन्नता को प्रोत्साहित करने की बात करने वाले कृषि विभाग के खन्ना कार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 02:57 AM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 02:57 AM (IST)
भू-जांच लैब में नहीं है स्टाफ, किसान परेशान
भू-जांच लैब में नहीं है स्टाफ, किसान परेशान

जागरण संवाददाता, खन्ना : कृषि विभिन्नता को प्रोत्साहित करने की बात करने वाले कृषि विभाग के खन्ना कार्यालय में जहां भू-जांच लैब में स्टाफ ही नहीं है, वहीं विभाग के कई अन्य पद भी खाली पड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपप्रधान नेतर ¨सह नागरा और ऑल इंडिया संयुक्त किसान सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी करनैल ¨सह इकोलाहा ने सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये की ¨नदा करते हुए खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बुल्लेपुर स्थित ब्लॉक कृषि कार्यालय में जाकर पता चला कि किसानों को जागरूक करने के लिए स्टाफ की बहुत कमी है। फसल बीजने से पहले मिट्टी की जांच करने वाली लैब में एक भी स्टाफ नहीं है। लैब के लिए एक कृषि विकास अधिकारी, दो लैब सहायक, 2 लैब अटेंडेंट, 1 सेवादार और 1 चौकीदार का पद खाली है। उन्होंने इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की। इस अवसर पर अवतार ¨सह भट्टियां, गुरमीत ¨सह चीमा, हरप्रीत ¨सह सिहोड़ा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी