कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में दो सौ कर्मचारियों को लगाई वैक्सीन

कोविड से बचाव को लेकर विभिन्न कंपनियों ने कर्मचारियों को वित्तीय मदद देने के साथ-साथ कोविड से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 03:00 AM (IST)
कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में दो सौ कर्मचारियों को लगाई वैक्सीन
कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में दो सौ कर्मचारियों को लगाई वैक्सीन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कोविड से बचाव को लेकर विभिन्न कंपनियों ने कर्मचारियों को वित्तीय मदद देने के साथ-साथ कोविड से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई है। इसी कड़ी के तहत इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित कांसल हौजरी एक्सपोर्ट ने कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित फैक्ट्री में किया। इस दौरान सेहत विभाग से आई डा. सरुचि सिद्धू की टीम ने दो सौ से अधिक कर्मचारियों की वैक्सीनेशन की। इस दौरान कंपनी के नितिन कांसल, कृष्ण कुमार कांसल, विनायक कांसल और इकबाल सिंह मौजूद थे। नितिन कांसल ने बताया कि कोविड से बचाव को लेकर टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ-साथ आने वाले समय में उनके पारिवारिक सदस्यों को भी वैक्सीनेशन करवाई जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को कोई भी जरूरत होगी, कंपनी की ओर से पूर्ण साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कोविड समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी