सेक्टर-40 में कब्जों का सर्वे करने गए ग्लाडा अफसर, कालोनी के लोगों ने किया विरोध Ludhiana news

दो दिन पहले ग्लाडा ने कॉलोनी के बाहर कुछ नोटिस चिपकाए। कार्रवाई से पहले ग्लाडा कॉलोनी में बने मकानों का सर्वे करवा रहा है लेकिन वहां रहने वाले लोग सर्वे करने नहीं दे रहे।

By Edited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:02 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 09:20 AM (IST)
सेक्टर-40 में कब्जों का सर्वे करने गए ग्लाडा अफसर, कालोनी के लोगों ने किया विरोध Ludhiana news
सेक्टर-40 में कब्जों का सर्वे करने गए ग्लाडा अफसर, कालोनी के लोगों ने किया विरोध Ludhiana news

लुधियाना, जेएनएन। चंडीगढ़ रोड पर सेक्टर 40 में ग्रेटर लुधियाना एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) की करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा करके मकान बना दिए गए। ग्लाडा अवैध तरीके से बने मकानों पर कार्रवाई करके अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने की कवायद शुरू कर चुका है। दो दिन पहले ग्लाडा ने कॉलोनी के बाहर कुछ नोटिस चिपकाए। कार्रवाई से पहले ग्लाडा कॉलोनी में बने मकानों का सर्वे करवा रहा है, लेकिन वहां रहने वाले लोग सर्वे करने नहीं दे रहे।

वीरवार को ग्लाडा अफसर फोर्स लेकर कॉलोनी में पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद ग्लाडा अफसरों ने सर्वे रोक दिया और वहां से बैरंग लौट गए। सेक्टर 40 में खाली जमीन पर करीब दो सौ से ढाई सौ कच्चे मकान बनाए गए हैं। ग्लाडा के पास अभी तक मकानों का सही आंकड़ा नहीं है। इसलिए ग्लाडा ने कार्रवाई से पहले सर्वे करने का फैसला किया, ताकि कार्रवाई से पहले उन्हें नगर निगम फ्लैट दे सके।

इलाके के लोग सर्वे करवाने को तैयार नहीं हैं। ग्लाडा की एस्टेट अफसर बुधवार देर शाम को भी इलाके में गई थीं, लेकिन तब भी लोगों ने सर्वे का विरोध किया। वीरवार को ग्लाडा अफसर पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पहुंचे। लोगों ने ग्लाडा की कार्रवाई का विरोध किया और उसके बाद पार्षद राजू अरोड़ा मौके पर पहुंच गए। कॉलोनी में रहने वाले सूरज पारचा का कहना कि यहां मकान करीब 50 साल से बने हैं। जब ग्लाडा का अस्तित्व ही नहीं था। उन्होंने कहा कि वह इस तरह कार्रवाई करने नहीं देंगे और इस संबंध में सोमवार को डीसी को भी मिलेंगे। ग्लाडा की एस्टेट अफसर सोनम चौधरी ने बताया कि कार्रवाई से पहले सर्वे करने गए थे, लेकिन उन्होंने सर्वे करने नहीं दिया और भरोसा दिया है कि वह खुद सर्वे करके बता देंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी