सोशल मीडिया पर दोस्ती, जन्मदिन के बहाने अमृतसर के होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो भी खींचे

Ludhiana Crime युवक और युवती की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच खूब बात होने लगी और फिर फोन नंबर एक्सचेंज हो गए। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपित युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 09:48 AM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 09:48 AM (IST)
सोशल मीडिया पर दोस्ती, जन्मदिन के बहाने अमृतसर के होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो भी खींचे
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांकेतिक फोटो

संस, जगराओं। Ludhiana Crime: थाना जोधां के अधीन एक गांव की 29 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। आरोपित युवक ने पीड़िता के साथ धोखे से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की आरोपित युवक के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपित युवक उसे विश्वास में लेकर उसका जन्मदिन मनाने के बहाने अमृतसर ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। थाना जोधा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित कुलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसआइ कमलदीप कौर के मुताबिक युवती ने बताया कि उसकी आरोपित कुलविंदर सिंह से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद फोन नंबर एक्सचेंज हुए। एक दिन आरोपित ने युवती को कहा कि उसका (कुलविंदर) जन्मदिन है और आरोपित उसे बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने अमृतसर ले गया। उनके साथ दो अन्य लड़के भी थे। अमृतसर में उन्होंने एक होटल में दो कमरे बुक किए। तीनों लड़के एक कमरे में और पीड़िता दूसरे कमरे में रुकी थी। रात को कुलविंदर सिंह जबरन उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसने पीड़िता की अश्लील फोटो भी खींच ली।

इसके बाद जब युवती वापस आई तो उसने आरोपित कुलविंद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपित कुलविंदर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

फास्टवे कंपनी से आठ लाख की धोखाधड़ी, तीन लोगों पर केस दर्ज

लुधियाना : शहर में इंटरनेट और केबल सुविधा मुहैया करवाने वाली विख्यात कंपनी फास्टवे से कुछ लोगों ने आठ लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश मेहरू ने बताया कि वह फास्टवे कंपनी में बतौर सिग्नेचर आथारिटी हैं, उनकी तरफ से चार जून को पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर बताया गया था कि गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल और दिनेश कुमार निवासी न्यू विकास नगर उनकी कंपनी में सहायक इंचार्ज, शेयर धारक और लेखाकार के तौर पर काम करते थे। उनकी तरफ से सेटलमेंट डीड के अनुसार उन्हें 24.50 लाख रुपये ही जमा करवाए थे और कंपनी के साथ आठ लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने राजेश मेहरू की शिकायत पर थाना सराभा नगर में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी