Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में एक दिन में 83 कोरोना पाजिटिव केस, चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने

Ludhiana Coronavirus Update ः लुधियाना में कोविड-19 के नियमों का पालन करने में बरती जा रही लापरवाही का असर फिर दिखने लगा है। ढाई महीने बाद शुक्रवार को एक दिन में 83 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 65 केस लुधियाना व 18 दूसरे जिलों के हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:27 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में एक दिन में 83 कोरोना पाजिटिव केस, चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
लुधियाना में शुक्रवार को 83 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update ः  लुधियाना में कोविड-19 के नियमों का पालन करने में बरती जा रही लापरवाही का असर फिर दिखने लगा है। फरवरी में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे फिर बढऩे लगा है। जनवरी में हर रोज नए कोरोना मरीज सामने आने की दर 25 से 50 के बीच थी जबकि फरवरी में यह दर बढ़कर 50 से 80 के बीच पहुंच गई है। ढाई महीने बाद शुक्रवार को जिले में एक दिन में 83 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 65 केस लुधियाना जिले से संबंधित रहे जबकि 18 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। इससे पहले 11 दिसंबर को जिले में 90 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए थे। इसके अलावा लुधियाना में भर्ती जालंधर के एक मरीज की मौत भी हुई है।

फरवरी में कोरोना संक्रमण के केस बढऩे के साथ ही जिले में फिर से माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनने लगे हैं। मौजूदा समय में भी चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। इसके विपरीत जनवरी के आखिर में जिले में एक भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन नहीं था।

नहीं मान रहे नियम :

सेहत विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अब अधिकतर लोग कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। केस बढऩे का मुख्य कारण यही है।

आंकड़ों से समझें, खतरा टला नहीं
तारीख        पाजिटिव केस
12 फररवरी      52
13 फरवरी       41
14 फरवरी       68
15 फरवरी       37
16 फरवरी       53
17 फरवरी       60
18 फरवरी       35
19 फरवरी       83

जनवरी

12 जनवरी      35
13 जनवरी      52
14 जनवरी      30
15 जनवरी      41
16 जनवरी      32
17 जनवरी      43
18 जनवरी      21
19 जनवरी      53

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी