वॉल्वो बस में कारोबारी के साथ लूट, नींद खुली तो लग चुका था लाखों का चूना

दिल्ली से वॉल्वो बस में लुधियाना आ रहे लोहा कारोबारी को जहर खुरानी गिरोह ने बेहोश करके लूट लिया। लुधियाना पहुंचने पर उसे अपने साथ हुई वारदात का पता चला।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 02:09 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 02:11 PM (IST)
वॉल्वो बस में कारोबारी के साथ लूट, नींद खुली तो लग चुका था लाखों का चूना
वॉल्वो बस में कारोबारी के साथ लूट, नींद खुली तो लग चुका था लाखों का चूना

जासं, लुधियाना। दिल्ली से वॉल्वो बस में लुधियाना आ रहे लोहा कारोबारी को जहर खुरानी गिरोह ने बेहोश करके लूट लिया। लुधियाना पहुंचने पर उसे अपने साथ हुई वारदात का पता चला। अब थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।


हवलदार धरमिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस अग्र नगर निवासी नितिन जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह वो कारोबार के सिलसिले में ट्रेन से दिल्ली गया था। जाते समय अपनी कार उसने रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी कर दी थी। उसी रात 8 बजे वापसी के लिए वो दिल्ली से वॉल्वो बस में सवार हुआ। करीब 10 बजे उसे नींद आ गई। उसी दौरान किसी ने उसे कुछ सुंघा दिया। जिसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। तड़के 2.30 बजे कंडक्टर ने उसे उठाया और वो शेर पुर चौक में उतर गया। वहां से वो नशे में ही रेलवे स्टेशन की पार्किंग तक पहुंचा। पार्किंग से कार लेकर बाहर निकलते हुए उसे पता चला कि उसकी जेब में पड़ा पर्स नहीं था, जिसमें 15 हजार की नगदी थी। फिर उसका ध्यान अपने हाथ की तरफ गया तो उसमें पहना सोने का कड़ा और सोने की दोनों अंगूठियां गायब थीं। उसकी जेब से मोबाइल भी गायब था। अपने साथ हुई लूट का पता चलते ही वो थाना डिवीजन नंबर 6 की शेर पुर चौकी पहुंचा और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी