भाजपा युवा मोर्चा ने घंटी बजाकर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

जासं, लुधियाना : फव्वारा चौक में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पंट्टी बांधक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jan 2018 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jan 2018 09:25 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा ने घंटी बजाकर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा ने घंटी बजाकर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

जासं, लुधियाना : फव्वारा चौक में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पंट्टी बांधकर व घंटी बजाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला युवा मोर्चा के प्रधान महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले कई वादे किए थे लेकिन उसमें से अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से सो गई है। इसलिए थाली बजाकर उन्हें उठाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपप्रधान एंव युवा मोर्चा के प्रभारी परमिंदर मेहता, दीपक गोयल, अरुण गोयल, रवि बतरा, कोशागर, हरप्रीत सिंह, दमन कपूर, प्रमोद कुमार, सूरज रुद्रा, अंकित सैणी, अजिंदर सिंह, चेतन सूरी, रमन शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी