Night Curfew in Ludhiana, Punab: कर्फ्यू में बाहर दिखे तो होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

लुधियाना के अस्पतालों में इस समय 350 कोरोना मरीज भर्ती हैं जिनकी हालत खराब है। जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है उस पर अंकुश लगाने के लिए रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। ऐसे में अब कर्फ्यू में बाहर दिखने वालों पर सीधे एफआइआर दर्ज की जाएगी।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 10:49 AM (IST)
Night Curfew in Ludhiana, Punab: कर्फ्यू में बाहर दिखे तो होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड
लुधियाना में कर्फ्यू के दौरान अगर कोई घर से बाहर दिखा तो उस पर सीधे एफआइआर दर्ज की जाएगी।

लुधियाना, जेएनएन। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लुधियाना में भी कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई है। अब नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि इस दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव आने की दर में 5-6% इजाफा हुआ है जबकि रोजाना 240-250 नए केस आ रहे हैं। प्रति सप्ताह मौतें भी 7 से बढ़कर 25-30 हो गई हैं। अस्पताल में भर्ती होने की दर में भी 10% का इजाफा हुआ है।

उधर, सीपी राकेश अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि कर्फ्यू में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्फ्यू में अगर कोई घर से बाहर दिखा तो उस पर सीधे एफआइआर दर्ज की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड शहर में होने वाले कार्यक्रमों में जुट रही भीड़ पर नगर रखेगा। जहां नियम तोड़े गए उनके आयोजक और कार्यक्रम स्थल के मालिक पर भी एफआइआर दर्ज होगी। डीसी ने कहा कि एसएसपी खन्ना और जगराओं को भी आदेश दिए हैं कि कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाएं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में आज साइकिल के 500 नए माडल लांच करेंगी लुधियाना की कंपनियां, बंपर आर्डर मिलने की उम्मीद

350 कोरोना मरीजों की हातल खराब

लुधियाना के अस्पतालों में इस समय 350 कोरोना मरीज भर्ती हैं जिनकी हालत खराब है। जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है उस पर अंकुश लगाने के लिए रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। लोग रात नौ बजे से पहले अपने घर पहुंच जाएं ताकि पुलिस को सख्ती न करनी पड़े। लोगों की लापरवाही से कोरोना का संक्रमण फैला है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि बिना मास्क घूमने वालों के चालान करना शुरू कर दिए हैं। रात नौ बजे के बाद सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।

डीसी बोले- अंतिम अपील, मास्क और टीका दोनों की जरूरी

डीसी ने शहरवासियों से कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे साइंसदानों ने दो-दो टीके बनाए हैं। हम फिर भी टीका नहीं लगवा रहे हैं। दुनिया के लोग टीके के लिए तरस रहे हैं। हमारे पास 70 हजार डोज रिजर्व है। अंतिम बार रिक्वेसट करते हुए कहा कि मास्क और टीका दोनों जरूरी हैं।

सख्ती: बिना मास्क घूम रहे 750 लोगों के चालान, 7.50 लाख जुर्माना वसूला

लुधियाना : पुलिस ने अब बिना मास्क घूमने वालों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। वीरवार को शहर में बिना मास्क घूम रहे 750 लोगों के चालान किए और साढ़े सात लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। सभी का मौके पर एक हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस कमिश्नर ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में जानकारी दी कि जो लोग कोविड-19 को हल्के में ले रहे थे उन्हें गंभीरता का एहसास होना चाहिए। लुधियाना में महामारी की दूसरी लहर चल रही है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी।

वैक्सीनेशन :

1092 लोग 60 साल से अधिक उम्र के

362 लोग 45 से 59 साल की उम्र के

237 हेल्थ केयर वर्कर

510 फ्रंटलाइन वर्कर

221 फ्रंटलाइन वर्कर (दूसरी डोज)

58 हेल्थ केयर वर्कर (दूसरी डोज)

यह भी पढ़ें - बुआ के लड़के से हुआ प्यार, महिला ने पति को मारने के लिए करवाया काला जादू; उसके बाद जो हुआ.. पुलिस भी हैरान

chat bot
आपका साथी