Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली में आज साइकिल के 500 नए माडल लांच करेंगी लुधियाना की कंपनियां, बंपर आर्डर मिलने की उम्मीद

    By Vikas KumarEdited By:
    Updated: Fri, 19 Mar 2021 01:42 PM (IST)

    दिल्ली एक्सपो में इस बार 100 से अधिक कंपनियां अपने नए साइकिल बाजार में उतारेंगी। हर कंपनी ने अपने पांच से सात माडल तैयार किए हैं। राइड एशिया प्रदर्शनी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 21 मार्च तक प्रदर्शनीआयोजित होगी ।

    लुधियाना, जेएनएन। औद्योगिक नगरी लुधियाना की इंडस्ट्री दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले एक्सपो में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। इंडस्ट्री को इस प्रदर्शनी से बंपर आर्डर मिलने की उम्मीद है। पिछले साल भी कंपनियों ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित प्रदर्शनी से करोड़ों रुपये के आर्डर हासिल किए थे। इस प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा डीलर्स उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आते हैं। देश के इन राज्यों में साइकिल की खपत अधिक होती है।

    इस बार प्रदर्शनी में देशभर से 20 हजार से अधिक डीलरों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि इस बार प्रदर्शनी में आम जनता नहीं होगी लेकिन डीलरों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान 100 से अधिक कंपनियां अपने नए साइकिल बाजार में उतारेंगी। हर कंपनी ने अपने पांच से सात माडल तैयार किए हैं। राइड एशिया प्रदर्शनी में 250 कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें लुधियाना की 100 साइकिल एवं पाट्र्स निर्माता कंपनियां शामिल हैं। वहीं इसमें ई व्हीकल, ई बाइक्स, स्पोट्र्स और फिटनेस भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें - लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

    ट्रेंड के मुताबिक कई माडल करेंगे लांच : कालड़ा

    सनक्रास बाइक के एमडी राजेश कालड़ा का कहना है कि प्रगति मैदान में आयोजित प्रदर्शनी साइकिल इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा अवसर है। कंपनी ने साइकिल के 15 नए माडल प्रदर्शनी के लिए तैयार किए हैं। इस दौरान इलेक्ट्रिक साइकिल भी प्रदर्शित की जाएंगी। आने वाला समय इलेक्ट्रिक साइकिल का है।

    भारतीय ब्रांड ने दिखाई सक्रियता :

    उड़ान मीडिया के एमडी जीएस ढिल्लों का कहना है कि साइकिल की बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई है। राइड एशिया को लेकर इस बार भारतीय ब्रांड काफी सक्रिय हैं। कई नामी कंपनियों की ओर से नए माडल भी लांच किए जा रहे हैं।

    लाइट वेट साइकिल पर फोकस

    कंपनी : सनक्रास बाइक्स

    माडल : रिडक्स (इलेक्ट्रिक साइकिल)

    खासियत : लाइट वेट, गैजेट्स लाइट, रिफलेक्टर, मल्टी स्पीड, अलट्रा लाइट वेट

    ---

    कंपनी : वीवा बाइक्स

    माडल : एसएक्स 5.0 एलाय

    खासियत : हाईब्रिड साइकिल, एलाय व्हील, मल्टी गियर और हाईड्रोलिक सस्पेंशन

    ---

    कंपनी : जीके साइकिल

    माडल : लिओक्स

    खासियत : कार्बन फिनिश फ्रेम, हाईड्रोलिक डिस्क ब्रेक, एयर सस्पेंशन विद हाइड्रोलिक लाकआउट

    ----

    कंपनी : रैलिस (राकेट साइकिल)

    माडल : वेक्टर 24 स्पीड

    खासियत : माइक्रो शिफ्ट शिफटर, इनर केबल, डयूल मैकेनिकल डिस्क ब्रेक, केएमसी चेन

    ---

    कंपनी : प्रोमाउंट

    माडल : फुंकियर पी100

    खासियत : एलाय फ्रेम, सस्पेंशन फोर्क विद लाकआउट, ट्रिपल वाल रिम, शिमानो 21 स्पीड गियर

    यह भी पढ़ें - बुआ के लड़के से हुआ प्यार, महिला ने पति को मारने के लिए करवाया काला जादू; उसके बाद जो हुआ.. पुलिस भी हैरान