Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में 11 माैतें, विधायक तलवाड़ परिवार सहित 296 लाेग काेराेना संक्रमित

Ludhiana Coronavirus Update जिले में काेराेना संकट जारी है। शहर में काेराेना से हाे रही रिकॉर्ड माैताें ने जिला प्रशासन अाैर सेहत विभाग के हाेश उड़ा दिए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 08:17 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 08:17 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में 11 माैतें, विधायक तलवाड़ परिवार सहित 296 लाेग काेराेना संक्रमित
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में 11 माैतें, विधायक तलवाड़ परिवार सहित 296 लाेग काेराेना संक्रमित

लुधियाना, जेएनएन। शहर में काेराेना का कह थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में शुक्रवार को 296 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। वर्धमान स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में करवाए रैपिड एंटीजन टेस्ट में पूर्वी हलके के विधायक संजय तलवाड़, उनकी पत्नी, दोनों बेटे व भाई पॉजिटिव पाए गए। यह इसलिए करवाया गया क्योंकि परिवार के सभी सदस्यों को कई दिन से बुखार आ रहा था। इस कारण विधायक सहित परिवार के सभी लोग होम आइसोलेट हो गए।

हैरानी की बात है कि शहर में सुबह ही विधायक के पॉजिटिव आने का शोर मच गया, परंतु सेहत विभाग के अधिकारियों को रात तक भी इस बारे में पता नहीं था। वो भी तब जब उनके सरकारी अस्पताल में ही टेस्ट हुआ। सिविल सर्जन, डिस्ट्रिक्ट एपिडिमोलॉजिस्ट का कहना था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की मॉनिटरिंग को लेकर सेहत विभाग पर सवाल खड़े होते हैं।

इससे पहले ये नेता वायरस की चपेट में आ चुके

जिले के कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कुछ दिन पहले आत्म नगर विधानसभा से कांग्रेस के इंचार्ज कमलजीत ङ्क्षसह कड़वल, कांग्रेस पार्षद राकेश पराशर, जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव राजा, समराला से कांग्रेस के विधायक अमरीक ङ्क्षसह ढिल्लों संक्रमण से घिरे थे। वहीं भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रङ्क्षवदर अरोड़ा, भाजपा के जिला सचिव सुनील मोदगिल भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।

11 मरीजों की मौत

शहर में कोरोना संक्रमित 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें 10 मरीज जिले और एक जम्मू का रहने वाला 77 वर्षीय व्यक्ति था। कोरोना से दम तोडऩे वालों में सराभा नगर का 55 वर्षीय, शेरपुर का 48 वर्षीय, करतार नगर का 69 वर्षीय, मॉडल टाउन का 75 वर्षीय, शहीद करनैल ङ्क्षसह नगर का 77 वर्षीय, जटाणा का 56 वर्षीय, अशोक विहार का 57 वर्षीय व शाम नगर का 71 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं जबकि डाबा कॉलोनी की 60 वर्षीय व शहीद करनैल ङ्क्षसह नगर का 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

पुलिस कर्मी, हेल्थ वर्कर भी कोरोना से घिरे

सेहत विभाग की जांच में तीन पुलिस कर्मी, पांच हेल्थ वर्कर, दो अंडर ट्रायल बंदी, दो डोमेस्टिक ट्रैवलर, एक गर्भवती महिला पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या 34 रही। वहीं ओपीडी जांच में आठ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। सेहत विभाग की जांच में मत्तेवाड़ा पुलिस चौकी के चार मुलाजिम भी पॉजिटिव आएं हैं। इसके अलावा पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन से 48 वर्षीय कर्मी भी पॉजिटिव आया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी