लायंस क्लब के नए प्रधान रमणीक दयोल की ताजपोशी

कत्याल पैलेस में लायंस क्लब रायकोट की तरफ से एक समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:00 AM (IST)
लायंस क्लब के नए प्रधान रमणीक दयोल की ताजपोशी
लायंस क्लब के नए प्रधान रमणीक दयोल की ताजपोशी

जेएनएन, रायकोट : कत्याल पैलेस में लायंस क्लब रायकोट की तरफ से एक समागम करवाया गया। इसमें क्लब के नए चुने क्लब के प्रधान रमणीक दयोल की ताजपोशी की गई। समागम में क्लब के जिला गवर्नर लायन गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व गवर्नर योगेश सोनी (एमजेएफ), पूर्व गवर्नर राज कुमार मेहता और सचिव संजीव सूद विशेष तौर और उपस्थित हुए।

मेहमानों ने दीप प्रज्वलित कर समागम की शुरुआत की। क्लब की पूर्व प्रधान मीनू गोयल ने अपने कार्यकाल दौरान क्लब की तरफ से किए गए समाजसेवी कामों की रिपोर्ट पेश की। इसके उपरांत क्लब के नए प्रधान रमणीक दयोल और उनकी टीम को लायन योगेश सोनी की तरफ से क्लब में सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान रमणीक ने कहा कि क्लब की तरफ से उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे तनदेही के साथ निभाएंगे। क्लब के जिला गवर्नर गोपाल कृष्ण शर्मा ने क्लब की तरफ से किए जा रहे कामों की प्रशंसा की। उन्होंने रिवायती खर्चीली रस्मों को छोड़कर अधिक से अधिक बचत कर समाजसेवा में लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मुनीश दास महंत, बलदेव कृष्ण खुराना, मनप्रीत कौर दयोल, पूर्व प्रधान हीरा लाल बांसल, डॉ. बीएल बांसल, सुभाष पासी, डॉ. सुबोध गुप्ता, रोटरी क्लब की तरफ से प्रधान तलविदर सिंह जस्सल, सतीश कुमार भल्ला, गुरदेव सिंह तलवंडी, जेसीआइ क्लब के प्रधान केशव अरोड़ा, पूर्व प्रधान अजय गोगना, डॉ. हरीश जैन, विभोर जैन, टिकू खुराना, रजिंदरपाल गोयल मिका, केके शर्मा, संदीप शर्मा, डॉ. स्वर्ण सिंह संधू, कुलवंत सिंह, दीपक जैन, डॉ. विशाल जैन, डॉ. दुर्गेश शर्मा, पवन वर्मा, डॉ. नरेश गोयल, मुकेश गुप्ता, हरी सिंह मक्कड़, अमित पासी, नवीन गर्ग, विनोद जैन समेत शहर के कई गणमान्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी