Kisan Tractor March: लुधियाना में लाेगाें ने कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में निकाली ट्रैक्टर रैली
Kisan Tractor March रैली में ट्रैक्टरों के अलावा कारें एवं दोपहिया वाहन भी शामिल थे। रैली साउथ सिटी मार्ग पर शिवालिक पेट्रोल पंप से शुरू हुई और शहर के बाहरी बाईपास के जरिये लाढोवाल से आगे निकल गई। ट्रैक्टर मार्च में महिलाएं युवा व बच्चे भी शामिल थे।
लुधियाना, जेएनएन। Kisan Tractor March: लुधियानवियों ने कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। इस रैली में ट्रैक्टरों के अलावा कारें एवं दोपहिया वाहन भी शामिल थे। रैली साउथ सिटी मार्ग पर शिवालिक पेट्रोल पंप से शुरू हुई और शहर के बाहरी बाईपास के जरिये लाढोवाल से आगे निकल गई। ट्रैक्टर मार्च में महिलाएं, युवा व बच्चे भी शामिल थे। इस दाैरान लाेगाें ने माेदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें-Farmers Protest: लुधियाना के जगराओं में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ AAP का रोष मार्च
लुधियाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते लाेग। (जागरण)
सुबह घनी धुंध होने के बावजूद लोगों में रैली को लेकर उत्साह दिख रहा था। उनका मानना था कि अन्नदाता को अपना समर्थन देने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। इस रैली में लोगों ने किसानों के हक में झंडे एवं बैनर थाम रखे थे। लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रामगढ़िया एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान रणजोध सिंह के अनुसार कृषि सुधार कानून किसानों के हक में नहीं हैं। इससे उनकी समस्याएं बढ़ेंगी। सरकार को यह कानून वापस लेने चाहिए।
पंजाब में कृषि सुधार कानूनाें का पिछले कई महीनाें से हाे रहा विराेध
पंजाब में कृषि सुधार कानूनाें का पिछले कई महीनाें से विराेध हाे रहा है। लाेगाें का कहना है कि माेदी सरकार काे किसानाें की मांगाें का जल्द मानना चाहिए। कई शहराें में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है।