खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान समेत कई दिग्गजों के वार्ड महिला आरक्षित

खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आरक्षित वार्डो की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। इसके अनुसार कांग्रेस के कई दिग्गजों के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 02:14 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 02:14 AM (IST)
खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान समेत कई दिग्गजों के वार्ड महिला आरक्षित
खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान समेत कई दिग्गजों के वार्ड महिला आरक्षित

सचिन आनंद, खन्ना

खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आरक्षित वार्डो की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। इसके अनुसार कांग्रेस के कई दिग्गजों के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इनमें खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता का वार्ड 33, ब्लाक कांग्रेस के मौजूदा प्रधान जतिदर पाठक का वार्ड 30 और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन व निवर्तमान पार्षद गुरमिदर सिंह लाली का वार्ड 3 भी शामिल हैं। हालांकि, पाठक के वार्ड 30 में पहले भी उनकी पत्नी ही पार्षद हैं लेकिन, इस बार पाठक चुनाव खुद लड़ना चाहते थे।

सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार महिलाओं के लिए 33 में से 16 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 30, 31 और 33 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 4 वार्ड 1, 5, 17 और 23 एससी महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। एससी के लिए 18, 22, 27, 28 और 29 वार्ड भी आरक्षित हैं। इस तरह से एससी के लिए कुल 9 वार्ड आरक्षित हो गए हैं। वार्ड 26 पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित रखा गया है। जनरल केटेगरी के लिए वार्ड 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 20, 24 और 32 रखे गए हैं। दोराहा नगर कौंसिल में यह होगी स्थिति

दोराहा नगर कौंसिल में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 2 और 11 एससी के लिए, वार्ड 1 और 9 महिला एससी के लिए, वार्ड 6 पिछड़ी जातियों के लिए, वार्ड 3, 5, 7 और 13 महिलाओं के लिए और वार्ड 4, 8, 10 और 12 जनरल केटेगरी के लिए रखे गए हैं। पायल नगर कौंसिल में 11 वार्ड

पायल नगर कौंसिल के कुल 11 वार्ड हैं। इनमें 7, 8 और 11 एससी के लिएष वार्ड 1 और 3 एससी महिला के लिए, वार्ड 5 पिछड़ी जातियों के लिए, वार्ड 2, 9 और 10 महिलाओं के लिए व वार्ड 4 और 6 जनरल केटेगरी के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

chat bot
आपका साथी