गांधी जयंती पर शुरू होगा जगराओं पुल, फुटपाथ तैयार करने के साथ ही आखिरी दौर में पेंट का काम

नगर निगम अगर इसी गति से काम करवाता रहा तो दो से तीन दिन में पुल का काम फाइनल हो जाएगा। कांट्रैक्टर ने मेयर को भरोसा दिलाया था कि 25 सितंबर तक काम खत्म होगा। हालांकि मेयर पहले ही कह चुके हैं कि गांधी जयंती पर पुल समर्पित किया जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:00 AM (IST)
गांधी जयंती पर शुरू होगा जगराओं पुल, फुटपाथ तैयार करने के साथ ही आखिरी दौर में पेंट का काम
जगराओं पुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। पुल पर पेंटिंग करता एक कर्मी। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। जगराओं पुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। रेलवे ने अपने हिस्से पर प्रीमिक्स डाल दिया और अब पेंट का काम चल रहा है। वहीं नगर निगम ने भी अपने हिस्से पर भी काम तेजी से आगे बढ़ा दिया है। निगम ने फुटपाथ का काम लगभग पूरा कर दिया है।

नगर निगम अगर इसी गति से काम करवाता रहा तो दो से तीन दिन में पुल का काम फाइनल हो जाएगा। निगम व रेलवे के कांट्रैक्टर ने मेयर को भरोसा दिलाया था कि 25 सितंबर तक काम खत्म हो जाएगा। हालांकि मेयर पहले ही कह चुके हैं कि गांधी जयंती के मौके पर पुल जनता को समर्पित किया जाएगा। 

जगराओं पुल पर फुटपाथ का काम करते कर्मी। 

दरअसल दो दिन पहले रेलवे ने अपने हिस्से पर प्रीमिक्स डाल दिया था। इसके अलावा नगर निगम ने भी गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की तरफ अप्रोच रोड पर प्रीमिक्स डाल दिया है। दुर्गा माता मंदिर की तरफ प्रीमिक्स डालने के लिए तीन दिया पहले ही बेस तैयार कर दिया था। फुटपाथ न बने होने के कारण वहां पर प्रीमिक्स नहीं डाला जा सका।

कल तक अप्रोच रोड पर डाल देंगे प्रीमिक्स
बुधवार को नगर निगम ने दुर्गा माता मंदिर की तरफ फुटपाथ बना दिया है। इसका छोटा से हिस्सा वीरवार को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा इस तरफ रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान काफी मिट्टी निकली थी। निगम ने उसे भी काफी मात्रा में उठवा दिया है। करीब तीन-चार टिप्पर मिट्टी बची है, जिसे वीरवार को उठाया जाएगा। अप्रोच रोड पर प्रीमिक्स डालने से पहले एक बार रोलर चलाया जाना है। कांट्रैक्टर ने रोलर मौके पर पहुंचा दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार तक अप्रोच रोड पर प्रीमिक्स डाल दी जाएगी। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी