जागरण का संदेश पंहुचा किया जाएगा सनातन धर्म का प्रचार: बवेजा

महादेव सेवा दल सेक्टर-32 की ओर से से शिवरात्रि पर्व पर 4 मार्च को गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले जागरण में शामिल होने के लिए विधानसभा पूर्वी के घर-घर जाकर खुला निमंत्रण दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 06:45 PM (IST)
जागरण का संदेश पंहुचा किया जाएगा सनातन धर्म का प्रचार: बवेजा
जागरण का संदेश पंहुचा किया जाएगा सनातन धर्म का प्रचार: बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल सेक्टर-32 की ओर से से शिवरात्रि पर्व पर 4 मार्च को गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले जागरण में शामिल होने के लिए विधानसभा पूर्वी के घर-घर जाकर खुला निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण के साथ साथ बसों द्वारा चहलां के लिए रवाना होने के लिए शिव भक्तों को निशुल्क पास भी वितरित होंगे। जागरण के प्रचार के लिए विधानसभा पूर्वी को 5 जोनों में विभाजित कर इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। उपरोक्त जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने सेक्टर-32 स्थित संगठन कार्यलय में प्रचार के लिए गठित जोनल कमेटियों को अंतिम रूप देने के उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए दी। बवेजा ने बताया कि नवगठित जोनल इंचार्जो के नेतृत्व में सब कमेटियों का गठन करके हर घर तक जागरण का संदेश पंहुचा कर सनातन संस्कृति का प्रचार किया जाएगा। जागरण में लाखों भक्त शामिल होकर भोले नाथ का आशीर्वाद लेंगे। फेमस गायक मास्टर सलीम भोले नाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। संत समाज के सान्धिय में राजनितिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि आरती उतारने के साथ छप्पन भोग अर्पित कर प्रसाद के रुप में वितरित होंगे। इस अवसर पर जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, बलदेव भोला, योगेश सैनी, अजय कुमार, योगेन्द्र कुमार, कर्ण अग्रवाल, प्रदीप मितल, तरुण कुमार, वासू गर्ग, विवेक रावला, नरेश गर्ग, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी