जनवरी में लुधियाना पहुंचेंगी विश्व की जानी-मानी कंपनिया

गारमेंट्स मशीनरी मेन्यूफेक्चरर एवं सप्लायर्स एसोसिएशन की इंटरनेशनल प्रदर्शनी में कई देशों से आएंगी कंपनियां।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 02:40 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 02:40 PM (IST)
जनवरी में लुधियाना पहुंचेंगी विश्व की जानी-मानी कंपनिया
जनवरी में लुधियाना पहुंचेंगी विश्व की जानी-मानी कंपनिया

मुनीश शर्मा, लुधियाना

लुधियाना इंडस्ट्री तेजी से टेक्नोलॉजी में बदलाव कर रही है। ऐसे में कंपनियां ऑटोमेशन पर फोकस कर रही हैं। लुधियाना हर साल करोड़ों की मशीनरी इंपोर्ट कर रहा है और अपग्रेड होने के लिए उद्यमी विदेश भ्रमण करते हैं। ऐसे में अलग-अलग देश जाने में जहां भारी खर्च हो जाता है, वहीं इंडस्ट्री को इसके लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। वर्ष 2019 के जनवरी में गारमेंट्स मशीनरी मेन्यूफेक्चरर एवं सप्लायर्स एसोसिएशन की ओर से इंटरनेशनल प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यह 25 से 28 जनवरी को दाना मंडी बहादुरके रोड पर आयोजित की जाएगी। इसमें दो सौ से ज्यादा कंपनिया स्टाल लगाएंगी। इसमें जर्मनी, चीन, जापान, ताईवान, दक्षिण कोरिया और इटली की निर्माता कंपनिया भाग लेंगी, जबकि इस प्रदर्शनी में देशभर से पाच हजार से ज्यादा होजरी व टैक्सटाइल उद्यमी अपग्रेडेशन के लिए लुधियाना आएंगे। भारत में चीन की मशीनों का बोलबाला

गमसा अध्यक्ष न¨रदर कुमार के मुताबिक इस समय भारतीय होजरी व टैक्सटाइल बाजार में चीन की मशीनों का बोलबाला है। अगर बात भारतीय मशीनों के साथ तुलना की करें तो इस समय चीन की मशीनें भारतीय मशीनों के मुकाबले 70 प्रतिशत तक सस्ती हैं। ऐसे में भारतीय निर्माताओं के लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन बावजूद इसके प्रदर्शनी में 70 फीसद स्टाल मेक इन इंडिया के होंगे। लुधियाना की बहुत सी कंपनियों ने कुछ पा‌र्ट्स चीन से इंपोर्ट करवाकर बाकी मशीनरी भारत में तैयार की है, जोकि भारतीय निर्माताओं को तेजी से अग्रसर कर रहा है। ईटमा संग अनुबंध से प्रदर्शनी होगी खास

चेयरमैन राम कृष्ण के मुताबिक इस बार स्पेन की संस्था ईटमा के साथ अनुबंध किया गया। यहां संस्था लेटेस्ट मशीनरी और हाइएंड उत्पादों के लिए विश्व विख्यात है। इस बार प्रदर्शनी में ज्यादा स्टाल लगाने पर फोकस किया जा रहा है। ताकि ज्यादा वैरायटी मिल सके और इंडस्ट्री को वाजिब दामों में अच्छे उत्पाद मिल सकें। इसके लिए भारतीय कंपनियों को केंद्र सरकार की स्कीम के तहत सब्सिडी भी दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी